ताजा समाचार

हरियाणा विधानसभा में गूंजा नफेसिंह राठी की मौत का मामला

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही जारी है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने पूर्व विधायक और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत पर शोक प्रकट किया। इस दौरान सदन में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस ने नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर सदन में काम रोको प्रस्ताव लाने का ऐलान किया। इस पर स्पीकर ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

सदन में नफे सिंह हत्याकांड पर 2 घंटे चर्चा के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इससे कम कांग्रेस को कोई जांच मंजूर नहीं है।

इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सत्ता पक्ष के विधायकों को भी लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले पर सत्ता पक्ष के विधायक चुप क्यों हैं? सत्ताधारी विधायक क्यों नहीं कानून व्यवस्था के मामले में मुंह खोलते?

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

इसके बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में हरियाणा विधानसभा सभा में हंगामा होने लगा। सदन में चर्चा के बाद जवाब दे रहे गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यदि विपक्ष को इससे ही तसल्ली मिलती है तो, राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने की अनुमति देता हूं।

Back to top button