सत्य खबर । चंडीगढ़
हिमाचल से स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार की शाम हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचे । उन्होंने दीपावली पर सीएम हाउस में एक दिया सैनिकों के नाम भी जलाया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शनिवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत आने के बाद शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया। कोरोना को देखते हुए मनोहर लाल का टेस्ट भी किया गया। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य आई है। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के साथ लंच भी किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीते कल शिमला पहुंचे थे। जहां उन्होंने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। इस भेंट का उन्होंने ट्वीट भी किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की एवं समस्त हिमाचलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूरे प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
इसके बाद वह रात को शिमला के एक निजी होटल में रुके थे। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ पहुंचे, जहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उन्हें होटल पीटरहॉफ से आईजीएमसी लाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और टेस्ट किए गए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। बीते अगस्त माह में वह कोरोना की चपेट में आए थे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यंत्री को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया।
Aluminium scrap marketing Aluminium scrap destocking Scrap metal recovery and reclamation yard