सत्य खबर । चंडीगढ़
पिछले एक दशक से अधिक समय से हरियाणा भाजपा में संगठन मंत्री रहे सुरेश भट्ट को पार्टी ने हरियाणा से पदमुक्त कर दिया है। सुरेश भट्ट दस साल से अधिक समय तक हरियाणा में रहे हैं। आगामी 17 नवंबर को पार्टी ने उनका विदाई समारोह आयोजित किया है। इसीलिए माना जा रहा है कि भाजपा हरियाणा व जिला कार्यकारिणी का इंतजार खत्म हो सकता है। संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट जी के दायित्व परिवर्तन से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है।
आपको बता दें कि भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के हैं और लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। भट्ट की हरियाणा में एंट्री पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा के कार्यकाल के दौरान हुई थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।
इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और प्रदेश भाजपा की कमान सुभाष बराला के पास आ गई। बराला लगातार दो कार्यकाल भाजपा के अध्यक्ष रहे लेकिन पार्टी ने संगठन मंत्री के रूप में सुरेश भट्ट को ही रखा।
पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद ही इस बात की चर्चाएं जोरों पर थी कि बराला के बाद पार्टी भट्ट को भी बदल सकती है। इस बीच ओपी धनखड़ प्रदेशाध्यक्ष बने। इसके बाद कोरोना की वजह से सभी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां बंद हो गई।
Aluminium radiator scrap recycling Aluminium scrap source identification Scrap metal salvage depot