हरियाणा

गुरुग्राम की फरुखनगर तहसील में फैले भ्रष्टाचार की खबर पर सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड।

 

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम जिले की पटौदी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फरुखनगर कस्बे की तहसील में वीरवार को उसे समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड कर सरकारी कागजातों को खंगाला।

Haryana News: हरियाणा में पानी की कमी के कारण संयुक्त जल संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरने का किया फैसला
Haryana News: हरियाणा में पानी की कमी के कारण संयुक्त जल संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरने का किया फैसला

सीएम फ्लाइंग टीम के तहसील फरूखनगर कार्यालय में घुसते ही स्टाफ में अफरातफरी का माहौल बन गया।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम ने कार्यालय से जहां पेंडिंग कार्यों के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करी, वही कुछ लिस्ट बनाकर अपने साथ भी ले गए। जिनमें काफी लम्बित कार्यो की सूची बताया गया है, जिसमें सम्बन्धित कर्मचारी की लापरवाही पाई जाने पर उनके खिलाफ उच्च अधिकारियो को लिखा जाएगा।

वहीं कार्यालय तहसील फरूखनगर में जो कर्मचारी/अधिकारी समय पर कार्यालय में नही पहुंचते या नदारद रहते है उनके खिलाफ भी कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। भविष्य में तय सीमा के अन्दर सरकारी कार्यालयों में आमजन की समस्या का समाधान करने पर जोर दिया जाएगा।

Hisar News: हिसार यूनिवर्सिटी में मौत का खुलासा, क्या वाकई खुद जल गई थीं डॉक्टर भवना?
Hisar News: हिसार यूनिवर्सिटी में मौत का खुलासा, क्या वाकई खुद जल गई थीं डॉक्टर भवना?

बता दें कि फरुखनगर तहसील में चल रहा है भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत कम दरबार में भी पहुंच रही थी जिसके तहत ही यह रेड की गई बताई जा रही है। वहीं बताया गया है कि सीएम फ्लाइंग की डेट की खबर सुन कर तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी दफ्तर में नहीं पहुंचे। वहीं कुछ पटवारी में गिरधर भी फील्ड में जाने का बहाना बनाकर रफू चक्कर हो गए।

Back to top button