सत्य खबर, रोहतक
CM should fullfil the promises of haryana police
जैसा कि आप सभी जानते है कि जयहिन्द सेना के नवीन जयहिन्द पहले भी बहुत बार हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों व हरियाणा पुलिस की रूकी भर्तियों को लेकर आवाज उठा चुके है व प्रदर्शन भी कर चुके है। हरियाणा में आज हरियाणा पुलिस का नया जोश और जज्बा देखने को मिला , हरियाणा के इतिहास में पहली बार हरियाणा पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से हजारों ट्वीट और रिट्विट करके गूंगी बहरी सरकार की आंखे और कान खोलने का काम किया हैं हरियाणा पुलिस के कर्मचारी सड़को पर ड्यूटी के दौरान ही अपनी 35400 की मांग के लिए ट्विटर पर रिट्विट करते हुए देखे गए।
जयहिन्द ने लाइव आकर भी हरियाणा पुलिस कर्मियों की मांगों का समर्थन किया था व प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को चेताते हुए कहा था कि वे हरियाणा पुलिस कर्मियों से किये अपने वादों को पूरा करे।
हरियाणा पुलिसकर्मियों की मांगें-
1. पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे की जगह 8 घंटे की जाए ताकि पुलिस कर्मचारी भी अपने परिवार को समय दे सके
2. हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए और बेसिक पे 35400 लागू की जाए
3. हरियाणा पुलिस के कर्मचारी अपराधियो को पकड़ने के लिए हमेशा अपनी जिंदगी और मौत दाव पर लगाए रहते हैं इसलिए रिस्क एलाउंस 10 हजार रु किया जाए
4. पुलिस कर्मचारियों को दिया जाने वाला 20 दिनो का ट्रेवलिंग एलाउंस (टीए) स्थाई रूप से सैलरी के साथ जोड़ा जाए ताकि कागज कार्यवाही का झंझट दूर हो
CM should fullfil the promises of haryana police