सत्य खबर, गुरुग्राम सतीश भारद्वाज: CM’s OSD embroiled in property dispute
गुरुग्राम को हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने पत्रकारों को एक-एक प्रोपर्टी का ब्यौरा दिया। यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी के विनोद नंबरदार द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।विनोद राजनैतिक द्वेष के कारण लगातार उन पर अनर्गल आरोप लगा रहे है। वे विनोद नंबरदार के सभी आरोपों का जबाव अब कानूनी तरीके से देंगे। सोशल साइट्स के माध्यम से जो दुष्प्रचार किया गया है, वे साइट्स संचालकों को कानूनी नोटिस भेजेंगे। उनके और उनके परिवार द्वारा जो भी प्रोपर्टी अर्जित की है, उसमें सरकार का किसी प्रकार का सहयोग नहीं है।
also read: मानेसर को उपमंडल बनाकर सरकार ने फिर एक तोहफा दिया, सरपंच सुंदर लाल ने जताया आभार
आम आदमी के नेता विनोद नंबरदार द्वारा मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब जवाहर यादव खुद सामने आए हैं। उन्होंने विनोद नंबरदार द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह केवल राजनीति द्वेष के कारण आरोप लगाए गए हैं। सरकार चाहे तो स्वयं मेरी जांच करा ले अथवा किसी भी एजेंसी के जरिए उनकी जांच करा ले।
जवाहर यादव ने कहा कि हाल ही में उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में करीब 25 लाख रुपए जमा कराए हैं। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में उन्होंने करीब 24 लाख रुपए जमा कराए हैं। फिलहाल उनपर पंजाब नेशनल बैंक का 3.35 करोड़ का कर्ज है।उन्होंने बताया कि साल 2014 में भाजपा की देश व प्रदेश में सरकार बनी है। इसी साल में विनोद नंबरदार उनकी केवल एक संपत्ति बता रहे हैं, उस वर्ष तक उनके पास कुल 13 संपत्तियां हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में थी। इनमें से 10 संपत्तियां जवाहर यादव के नाम पर थी। जबकि तीन उनके पिता के नाम पर थी। साल 2014 से अब तक प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कई उतार चढ़ाव आए हैं। जिसमें संपत्तियों के रेट बढ़े और घटे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई संपत्तियों को बेचा व खरीदा है। दो संपत्तियां आज भी ऐसी हैं जिन पर मुकदमा चल रहा है। CM’s OSD embroiled in property dispute
Aluminium scrap destocking Scrap aluminium allocation Metal scrap assessment