Vivek Bansal is no longer incharge of Haryana Congress
सत्य खबर , चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल (Vivek Bansal in charge of Haryana) को हटा दिया। विवेक बंसल की जगह शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके पास दिल्ली का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। साथ ही कुमारी सैलजा (kumari shelja) का कद भी पार्टी ने बढ़ा दिया गया है।
उसे छत्तीसगढ़ का इंचार्ज लगाया गया है। साथ ही उन्हें जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। सैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ मतभेद होने के चलते 27 अप्रैल 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। विवेक बंसल को हरियाणा के प्रभारी पद से हटाए जाने का मुख्य कारण हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन (Congress candidate in Haryana Rajya Sabha election Ajay Maken) की हार है। क्योंकि चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी। इसके बाद विवेक बंसल और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा (Former CM Bhupendra Hooda) के साथ भी रिश्ते मधुर नहीं रहे।
Also check these links:
देखिए राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें… जानिए कितना हुआ कंस्ट्रक्शन
पृथ्वी से खत्म हो जाएंगे पुरुष! रह जाएंगी सिर्फ महिलाएं… जानिए क्या है हकीकत
9 लाख रुपये का अंगूर का गुच्छा, एक अंगूर की कीमत 35 हजार… जानिए कहां मिलता है ये अंगूर
क्रास वोटिंग से हुई थी अजय माकन की हार, इसलिए हटाया
हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार थे। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पंवार की जीत तय थी। परंतु निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के बीच मुकाबला था। कुलदीप बिश्नोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग कर दी। जबकि एक कांग्रेसी विधायक का वोट रद हो गया। जिससे कि अजय माकन हार गए। किरण चौधरी पर भी क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे। परंतु उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया और विरोधियों द्वारा फैलाया षडयंत्र बताया।
कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल आज तक इस बात का खुलासा नहीं कर सके कि यह दूसरा वोट किस बागी विधायक का है। हालांकि विवेक बंसल अपनी रिपोर्ट हाईकमान को दे चुके हैं। परंतु हाईकमान ने भी उस रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और अजय माकन विवेक बंसल की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे। अजय माकन राज्यसभा चुनाव को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। अजय माकन दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
दूसरी वजह आदमपुर उपचुनाव में हार
विवेक बंसल की अध्यक्षता में कांग्रेस लगातार दो चुनाव हार गई। पहला उप चुनाव ऐलनाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार पवन बैनीवाल की जमानत जब्त हो गई। इसके बाद नवंबर 2022 में आदमपुर उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार हुई। आदमपुर उपचुनाव में विवेक बंसल प्रचार करने भी नहीं आए थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है, हुड्डा के साथ विवेक बंसल से रिश्ते बेहतर नहीं थे। आदमपुर उपचुनाव में हार के बाद उनका जाना लगभग तय था।
कांग्रेस में सैलजा की बढ़ा कद
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार होने के बावजूद कुमारी सैलजा का राज्यसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। परंतु पार्टी हाईकमान ने उन्हें नहीं उतारा। उन्हें कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया। परंतु हाईकमान ने अब कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर उनका कद बड़ा दिया। साथ ही उन्हें जनरल सेक्रेटरी भी नियुक्त कर दिया।
Scrap aluminium business operations Aluminium scrap improvements Metal scrap reclamation and utilization
Salvage metal recycling Ferrous material recycling process Iron scrap baling
Ferrous material inventory, Scrap iron reprocessing, Metal scrap salvage