Congress means only Bhupender hooda
सत्य खबर, चंडीगढ़ । हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस को गांधी परिवार का साथ नहीं मिलेगा। हरियाणा कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का नाम नहीं है।
लिस्ट में पूर्व सीएमभूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हरियाणा कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा होंगे। कांग्रेस ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र को 3 जोन में बांटा है। इन क्षेत्रों में विधायकों के साथ ही पूर्व विधायकों को प्रचार का जिम्मा दिया है।
हरियाणा कांग्रेस के सात प्रमुख नेताओं के नामों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के अलावा विधायक दल के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा का नाम शामिल है। हुड्डा गुट के विरोधियों कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी सहित चारों कार्यकारी अध्यक्षों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
हरियाणा कांग्रेस ने आदमपुर उपचुनाव में पार्टी के 30 एमएलए की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही 48 पूर्व एमएलए व पूर्व एमपी को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी नेता और पदाधिकारी आदमपुर में बूथ लेवल की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव क्षेत्र में तीन कार्यालय खोले जाएंगे, जिनमें स्टेट लेवल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। Congress means only Bhupender hooda
Also check this news links:
जानिए करवा चौथ कब है और कैसे रखें व्रत
चंदे से पिता का इलाज कराने वाला फैजान बना 50 लाख का मालिक,जानिए कैसे
पानीपत में मनाई गई सम्राट महिर भोज की जयंती, जानिए कौन-कौन हुए शामिल
आदमपुर उपचुनाव में जीत की तैयारी की प्लानिंग 3 प्रमुख नेताओं ने मिलकर तैयार की है। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और एमपी दीपेंद्र हुड्डा, विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि इसे और भी सीनियर नेताओं से विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है।
हरियाणा कांग्रेस पिछले आठ सालों से संगठन के नाम पर सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के भरोसे ही चल रही है। गुटबाजी के कारण अभी तक राज्य में पार्टी का संगठन खड़ा नहीं हो पाया है। आदमपुर उपचुनाव में पार्टी को गुटबाजी के कारण बगावत का डर सता रहा है यही कारण है कि एक बार फिर से पार्टी की ओर से संगठन बनाने का काम टाल दिया गया है।
हरियाणा कांग्रेस में इस समय चार गुट हैं। इनमें कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी और हुड्डा गुट है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने गुटबाजी की बातों को सिरे से खारिज किया है उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव और आदमपुर उपचुनाव की व्यस्तता के कारण संगठन की सूची जारी नहीं की जा रही। Congress means only Bhupender hooda
हरियाणा कांग्रेस में 195 डेलीगेट्स को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इन्हीं डेलीगेट्स ने वोट देना है। हुड्डा के विरोधी गुट जिनमें रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा ने डेलीगेट्स चयन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डेलीगेट्स में हुड्डा गुट का प्रभाव है। इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान को भी की जा चुकी है।
Aluminum window frames scrap Aluminium scrap import quotas Metal recycling supply