Congressmen stripped off their clothes for Rahul
सत्यखबर, करनाल।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज करनाल में चल रही है। यात्रा गांव कोहंड से सवा 2 घंटे की देरी से शुरू होकर कुटैल पहुंच चुकी है। यहां पर लंच ब्रैक चल रहा है। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिर से यात्रा मधुबन से शुरू होगी। इससे पहले राहुल गांधी बीच में एक कबड्डी मैच में भी हिस्सा लेंगे।Congressmen stripped off their clothes for Rahul
सुबह करीब साढ़े 10 बजे यात्रा परल में एक ढाबा पर टी ब्रैक के लिए रुकी, जहां पर राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी डॉग लव भी नजर आया। पुलिस की डॉग स्क्वायड उनकी सुरक्षा के लिए पहुंची तो वह मधुबन पुलिस के स्मार्ट डॉग को पकड़कर चलने लगे।
इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता MLA किरण चौधरी को चोट लग गई। वह यात्रा में चलते वक्त फिसल गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also check these links:
प्रीमैच्योर डिलीवरी में इतने ग्राम की बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर बोले ये तो है चमत्कार!
सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए संन्यास के बाद क्या करने वाली है सानिया
अजय ने केजरीवाल पर क्यों लगाया मूर्ख बनाने का आरोप, पढ़े ये रिपोर्ट
हरियाणा के गृह मंत्री को मिली नई गाड़ी, जानिए नई गाड़ी में क्या-क्या हैं फीचर
राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की। करीब 2 मिनट तक राहुल किसानों के बीच रहे। इस दौरान उनसे किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की। किसान समय सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी दो मांगे रखी है। इसमें एक गन्ने का उचित भाव व दूसरी एमएसपी की गारंटी। राहुल गांधी ने दोनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले साल हुए लाठीचार्ज की भी जानकारी राहुल गांधी को दी। राहुल ने यात्रा की शुरूआत बच्चों से मुलाकात के साथ की।
करनाल में राहुल गांधी 24 किमी पैदल यात्रा करेंगे। बीच में वह एक कबड्डी मैच में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के चलते देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि अब जाम खुल गया है।
पहले राहुल गांधी 6 बजे यात्रा शुरू कर देते थे, लेकिन पानीपत के बाद लगातार दूसरे दिन करनाल में भी देरी से यात्रा शुरू हुई है। असल में राहुल गांधी अपनी बीमार मां से मिलने कल रात को दिल्ली लौट गए थे।
राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले बच्चों से मुलाकात की। दीक्षा नाम की एक छात्रा तो उनसे राजस्थान के कोटा में भी मिलने पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। आज उनके ग्रुप में शामिल सभी बच्चों से ना केवल राहुल गांधी ने मुलाकात की, बल्कि टॉफी भी दी और उनका हालचाल जाना। Congressmen stripped off their clothes for Rahul
Aluminium scrap surface treatments Aluminium recycling data analysis Metal market analysis services