controversy on youngest block committe member
सत्य खबर, नारनौल। नारनौल (Narnaul) में सिहमा ब्लॉक (Simha Block) के वार्ड नंबर 11 की पंचायत समिति सदस्य आरती (Panchayat Samiti Member Aarti) ने दावा किया है कि वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य बनी हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ ब्लॉक के वार्ड नंबर 2 की पंचायत समिति सदस्य शिवानी (Panchayat Samiti Member Shivani) का दावा गलत है। शिवानी 21 साल 3 महीने में पंचायत समिति सदस्य बनी है, जबकि उसकी उम्र 21 साल 1 महीना ही है। ऐसे में वह सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य हैं।
दोनों ही लड़कियां कॉलेज में पढ़ रहीं
पंचायत समिति सदस्य में कम उम्र को लेकर दो पंचायत समिति सदस्यों में टकराव (Clash between two Panchayat Samiti members in haryana) हो गया है। दोनों ही लड़कियां हैं तथा कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। दोनों का अपना अपना अलग-अलग दावा है। महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 2 की पंचायत समिति सदस्य शिवानी ने पहले दावा किया था कि वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य हैं।controversy on youngest block committe member
दोनों की उम्र में ये फर्क बताया जा रहा
शिवानी ने अपनी उम्र 21 साल 3 महीना बताई, जबकि अब सीहमा ब्लॉक के वार्ड नंबर 11 की पंचायत समिति सदस्य आरती का कहना है कि उसकी उम्र 21 साल एक महीना ही है। नामांकन के दिन ही वे पूरी 21 वर्ष की हुई थी। इस हिसाब से वे प्रदेश की सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य हैं।
Also check these news links:
कंवरपाल गुर्जर ने AAP पर साधा निशाना बोले, पंजाब में AAP से लोग निराश
जिला परिषद चुनाव में जनता ने किया BJP-JJP का सूपड़ा साफ- हुड्डा
हरियाणा : दो दोस्त जा रहे थे ससुराल पहुंच गए श्मशान,जानिए कैसे
करोड़पति लोग भारी संख्या में छोड़ रहे देश, जानिए क्यों
प्रमाण के रूप में दिया आधार कार्ड
आरती ने इसके प्रमाण के रूप में अपना आधार कार्ड दिखाया है। जिसमें आरती के डेट ऑफ बर्थ 19 अक्टूबर 2001 है। इस हिसाब से यह भी प्रमाणित होता है कि आरती 21 वर्ष 1 महीने की हैं। वह नारनौल के महिला कालेज में बीए द्वितीय में पढ़ती है। आरती मूल रूप से नूनी कला गांव की हैं तथा वे राजकीय महिला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही हैं। आरती ने ब्लॉक समिति के चुनाव में 1449 वोट प्राप्त किए थे। उन्होंने 394 वोटों से अपनी प्रतिद्वंदी मोनिका को हराया था।controversy on youngest block committe member
वार्ड 2 से मेंबर चुनी गई शिवानी
रविवार को घोषित पंचायत समिति सदस्य चुनाव के परिणामों में शिवानी वार्ड नंबर-2 से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई हैं। गांव गढ़ी, बांस खुडाना, आदलपुर गांव से 1755 वोट लेकर शिवानी 21 वर्ष की उम्र में पंचायत समिति सदस्य बनी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 845 वोटों से मात दी। शिवानी ने अपनी स्नातक के साथ-साथ हार्टरोन स्किल सेंटर सतनाली चौक महेंद्रगढ़ से एक वर्ष का डिप्लोमा इन कंप्यूटर कोर्स किया है।
Aluminium scrap buying prices Aluminium recycling industry insights Scrap metal recovery and processing
Scrap metal reclamation and reutilization solutions Ferrous material inventory management Iron and steel recovery
Ferrous material recycling reporting, Iron waste processing, Scrap metal market trends