सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में कोरोना संक्रमण को साढ़े आठ महीने हो चुके हैं। शुरुआत में संक्रमण कम रहा। अब तक मिले कुल मरीजों में से 71.52% मरीज सितंबर से नवंबर तक मिले हैं। 69.43 फीसदी मौतें भी इनहीं तीन महीनों में हुई हैं। प्रदेश में कोरोना का पहला केस 17 मार्च को सामने आया था। जबकि पहली मौत 1 अप्रैल को हुई थी। राज्य में कोरोना का संक्रमण सर्दी शुरू होने के साथ ज्यादा बढ़ा है।
सबसे ज्यादा 67,367 मरीज नवंबर में मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज स्वस्थ भी नवंबर में ही हुए हैं।
वहीं, सबसे ज्यादा 725 मौतें सितंबर में हुईं। मंगलवार को पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज समेत 1821 नए मरीज मिले। 27 लोगों ने दम तोड़ा है। सबसे ज्यादा गुड़गांव, फरीदाबाद में पांच-पांच, हिसार में चार, भिवानी में तीन, अम्बाला, करनाल, रोहतक में दो-दो, कुरुक्षेत्र, नूंह, झज्जर, रेवाड़ी में एक-एक मौत हुई है। 2461 मरीज ठीक हुए हैं।
अब तक कुल 2,36,662 संक्रमितों में से 2,15,797 ठीक हो चुके हैं। 2466 की मौत हुई है। अभी 18,399 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 412 की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे में 29721 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 3601262 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 6.57% की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक प्रति 10 लाख लोगों पर 142062 जांच हो चुकी है। रिकवरी दर बढ़कर 91.18% पर पहुंच चुकी है। मृत्यु दर 1.04 फीसदी है।
Scrap aluminium import procedures Aluminium scrap value Metal recovery and repurposing solutions