सत्य खबर । सफीदों
सृष्टि के कल्याण में गाय का अनोखा योगदान है इसलिए सुखी जीवन को गाय का आदर, उसका भरण पोषण व संरक्षण करना हम सब का फर्ज है। उक्त उदगार महाम्मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रकट किए। वे नगर के जींद रोड पर स्थित गुजरात पेस्टिसाइड्स में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने गीतामनीषी को माल्यार्पण करके व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर सोनीपत के सांसद रमेश कौशिश, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य व हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
अनूठी पंरपरा : सफीदों के नंदी गोसेवा धाम में हुई सवामणी की शुरुआत
स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि 25 दिसंबर से गीता जयंती समारोह का आयोजन होगा जिस दौरान कुरुक्षेत्र की देवभूमि की चौरासी कोस की परिधि में गाय के गोबर से बने दीप बड़े पैमाने पर जलाए जाएंगे। व्यक्ति दूसरों के लिए भी जिये तो जीवन का आनंद ही अलग है। भगवान ने सृष्टि की रचना की और पृथ्वी मानव जीवन का निर्माण किया। मानव भगवान के अनमोल रतन है और हम सभी को जीवन के महत्व को समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य और कर्म के बदौलत ही परमात्मा मनुष्य जैसे खूबसूरत देन को इस पृथ्वी पर भेजते है। वे ही सभी के रक्षक और पालनहार है। उन्होंने कहा कि कृपा आधार है व कृपा सार है। कृपा से ही व्यवहार और सब विस्तार है। कृपा साध्य और साधन है। सत्संग, सेवा, सिमरण, सछ्वावना यह सब आपके जीवन के आदर्श हैं।
दीपावली को लेकर रंगोली प्रतियोगिता : विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से जीवन की व्यावहारिक प्ररेणा के साथ हमें ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। जिसके जीवन में सत्संग है, उसे जीवन में कभी भी कोई निराशा नहीं होती। सोए हुए विवेक को जगाने के लिए सत्संग में आना होगा क्योंकि बिना सत्संग विवेक न होता। उन्होंने कहा कि शरीर जब रोगी होता है तो हम डाक्टर के पास जाते हैं। इसी तरह मन को रोगों से बचाने के लिए हमें संतों के संग आना चाहिए।
Copper alloy analysis Recycling scrap Copper Scrap metal reclamation processing
Copper cable recycling equipment, Metal reclaiming and recycling, Industrial copper waste solutions