Cow rape accused arrested in rohtak
सत्य खबर ,रोहतक। रोहतक स्थित पुरानी ITI ग्राउंड में गाय से दुष्कर्म करते हुए लोगों ने एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ा। जब वहां से गुजर रही महिला ने व्यक्ति को गाय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे टोका। जिसके बाद व्यक्ति महिला को मारने के लिए दौड़ पड़ा। वहां लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।Cow rape accused arrested in rohtak
गांव कन्हैली निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को पुरानी ITI ग्राउंड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान CIA स्टाफ थाना के सामने एक व्यक्ति गाय के पीछे था। व्यक्ति ने शाल आधा खुद पर व आधा गाय पर डाला हुआ था। जिसके कारण उसे उस पर शक हुआ।
Also check this news links:
ऐतिहासिक होगा महाराजा शूरसैनी जयंती पर हिसार में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग के 3 अंतरराज्यीय शार्प शूटर गिरफ्तार
शराब पार्टी के बाद पत्नी ने किया पति का वो हाल की रह गए सभी हैरान
उन्होंने बताया कि जब नजदीक जाकर देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी खड़ा हो गया और वह आपत्तिजनक हालत में था।
जब महिला ने उक्त व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा तो वह महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। यहां तक कि महिला को मारने के लिए भी दौड़ पड़ा। जिस कारण वह सड़क पर गिर गया। वहां आसपास में मौजूद लोगों ने पहुंचकर महिला को बचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
घटना का पता लगने के बाद डायल 112 पर कॉल की गई। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं आरोपी प्रमोद को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही सुषमा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
आर्य नगर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि गाय के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के चांदपुर निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।Cow rape accused arrested in rohtak
Scrap aluminium repurposing technologies Aluminium scrap pollution prevention Scrap metal utilization