पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चार शूटरों में एक नाबालिग शामिल

Satyakhabarindia

 

नाबालिग शूटर 11वीं का छात्र और भाला फेंक बड़ा खिलाड़ी

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter Story : गुरुग्राम के सुशांत लोक में बीती देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार बदमाशों में से तीन रोहतक जिले के भालौठ के रहने वाले हैं। मर गया एक शूटर फतेहाबाद का है जबकि घायल शूटर मेवात का रहने वाला है। रोहतक जिले के शूटरों में एक नाबालिग शामिल है। यह 11वीं कक्षा का छात्र था और भाला फेंक का अच्छा खिलाड़ी भी था।

ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, जयराम रमेश ने घेरा मोदी सरकार
ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, जयराम रमेश ने घेरा मोदी सरकार

एनकाउंटर में मारे गए तीन युवक रोहतक जिले के गांव भालौठ के रहने वाले हैं। इनमें नितिन (22) जेल में रह चुका है। आर्यन (17) व अंकित अंकित (18) अभी पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीण हैरान है कि आखिर वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए? परिजन तीनों के शव लेने सरपंच कुलदीप के साथ गुरुग्राम गए हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग के मामले में नितिन जेल में रह चुका है। वह बाइक मिस्त्री के तौर पर काम करता था। उसके पिता संजय ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम करते हैं। आर्यन 12वीं का छात्र था और किलोई गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता प्रदीप का फाइनेंस का काम है। अंकित के पिता अनिल का देहांत हो चुका है। मां कमलेश ही परिवार संभाल रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नितिन का क्राइम रिकार्ड बताया जा रहा है लेकिन आर्यन व अंकित अभी पढ़ाई कर रहे थे। वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने गुरुग्राम गए हुए हैं।

जींद से विकास का महाअभियान, हरियाणा को मिलेगी हजारों करोड़ों की सौगात

आर्यन के बारे में पता चला है कि वह बाइक रिपेयर का भी काम करता था और तीन बदमाश एक ही गांव के रहने वाले थे। जबकि मरने वालों में चौथा आरोपी फतेहाबाद का रहने वाला था। घायल शिवम मेवात के बिसर गाँव का रहने वाला है। नाबालिग की पहचान आर्यन के तौर पर हुई है, जो कि 11वीं का छात्र था और जेवलिन थ्रो प्लेयर था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि नाबालिग बदमाश रोहतक के भालौठ का रहने वाला था और पिछले कुछ समय पहले ही दीपक नांदल गैंग के साथ जुड़ा था, आर्यन के साथ नितिन और अंकित नाम का बदमाश भी ढेर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितिन पहले से क्राइम की दुनिया में शामिल हो चुका था। वह जेल भी जा चुका है। ऐसे में बहुत हद तक संभावना है कि उसने आर्यन और अंकित को अपने साथ जोड़ने का काम किया हो और वह फिरौती की बड़ी रकम लेने के लिए इन्हें अपने साथ लेकर आ गया। अभी तक की जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार मारे गए चार बदमाशों में केवल नितिन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।

देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद से यह पूरा इलाका अभी तक सील है। सुशांत लोक में रहने वाले लोग अभी तक दहशत से बाहर नहीं निकाल पाए हैं। एक-एक कर वहां करीब 60 राउंड फायरिंग हुई। इन साठ राउंड फायरिंग में कुछ गोलियां पुलिस ने चलाई तो कुछ बदमाशों ने। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाशों को ढेर किया गया।

#Haryana #Gurugram #Rohtak #Fatehabad #NUH #PoliceEncounter #CrimeNews #LawEnforcement #PublicSafety #JusticeForVictims #YouthViolence #CommunityAwareness #SafetyFirst #CrimePrevention #SocialIssues #GunViolence #PoliceAction #TragicIncident #YouthInCrisis #HaryanaNews

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के लिए आसान नहीं होगा हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना, खुलकर नजर आ रही गुटबाजी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top