जींद से विकास का महाअभियान, हरियाणा को मिलेगी हजारों करोड़ों की सौगात

Satyakhabarindia

हरियाणा बनेगा ‘‘हाइड्रोजन हब’’ जींद से विकास के नए युग का श्रीगणेश करेंगे पीएम मोदी

सत्य खबर हरियाणा

PM Narendra Modi’s Jind Visit : हरियाणा 17 जुलाई को विकास की ऐसी ऐतिहासिक सौगात का साक्षी बनने जा रहा है जो प्रदेश के भविष्य की नई तस्वीर तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से हजारों करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन के नए दौर में प्रवेश दिलाया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से भी पीएम मोदी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा इसे विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर मान रही है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा लगातार आधुनिक आधारभूत ढांचे, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जींद से दुनिया देखेगी भारत की नई तकनीकी ताकत

ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, जयराम रमेश ने घेरा मोदी सरकार
ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, जयराम रमेश ने घेरा मोदी सरकार

प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह परियोजना केवल रेलवे की उपलब्धि नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रतीक मानी जा रही है। इससे भारत वैश्विक स्तर पर हरित परिवहन तकनीक अपनाने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

मेडिकल कॉलेजों से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन संस्थानों के शुरू होने से दक्षिण हरियाणा के लाखों लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, वहीं प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।

रेल और सड़क परियोजनाओं से बदलेगी हरियाणा की तस्वीर

करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। इससे शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352ए), हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चार शूटरों में एक नाबालिग शामिल

कुरुक्षेत्र में बनेगा आधुनिक सिख म्यूजियम

प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में बनने वाले अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे। दसों सिख गुरुओं के जीवन और इतिहास पर आधारित डिजिटल गैलरी, आधुनिक लाइब्रेरी और लाइट एंड साउंड शो से यह म्यूजियम धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

विकास की राजनीति को मिली नई ताकत

भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास की गति लगातार तेज हुई है। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश के माध्यम से प्रदेश को नई पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। 17 जुलाई का कार्यक्रम इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

ऐतिहासिक जनसभा की तैयारियां अंतिम चरण में

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के लिए आसान नहीं होगा हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना, खुलकर नजर आ रही गुटबाजी

जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हैं। कार्यक्रम को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, ईंधन बचत और हरित आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के इस ऐतिहासिक जनसभा में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेशभर में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।
भाजपा संगठन और कार्यकर्ता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से विकास, सुशासन और आधुनिक भारत के विजन को हरियाणा की धरती से नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

#NarendraModi #DevelopmentCampaign #Haryana #Jind #MegaCampaign #GiftsForHaryana #EconomicGrowth #InfrastructureDevelopment #ModiInHaryana #ProgressForAll #InvestmentInHaryana #TransformingIndia #EmpoweringCommunities #HaryanaDevelopment #FutureOfHaryana #ModiGovernment #Vision2029 #BuildingIndia #HaryanaProgress #UnityInDevelopment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top