आकाश भारत में शहजाद भट्टी का सबसे अहम सहयोगी, वही पूरी साजिश को कॉर्डिनेट कर रहा था

Satyakhabarindia

अंबाला के बलदेव नगर पुलिस थाने में हुए कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया

सत्य खबर हरियाणा

Car Blast in Baldev Nagar Police Station : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हरियाणा के अंबाला में हुए आईईडी (IED) कार बम विस्फोट मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने इस आतंकी साजिश के मुख्य साजिशकर्ता और पाकिस्तानी गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ पंचकूला की विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल कर दिया है। यह विस्फोट इस साल जनवरी में अंबाला स्थित बलदेव नगर पुलिस थाने के पार्किंग क्षेत्र में हुआ था।

सीजेआई, सीएम, केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में गुरुग्राम में जस्टिस ऑफ टावर का लोकार्पण

जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी ने भारत में अपना एक ऑपरेशनल नेटवर्क तैयार किया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसने न केवल विस्फोटक हासिल किया, बल्कि पुलिस स्‍टेशन को निशाना बनाने की साजिश रची थी। एनआईए के मुताबिक, आरोपी आकाश भारत में भट्टी का सबसे अहम सहयोगी था। वही बाकी आरोपियों के साथ पूरी साजिश को कॉर्डिनेट कर रहा था।

एनआईए की जांच में यह भी पता चला कि हमले से पहले बलदेव नगर पुलिस स्टेशन की रेकी की गई थी। इसके बाद कुछ आरोपियों ने गैस सिलेंडरों और विस्फोटक से भरी कार पुलिस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, ताकि उसे दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल कर सकें।

SIR के माध्यम से नागरिकता पर उठ रहे सवाल, सरकारी योजनाओं का लाभ भी हो सकता है बंद : बृजेंद्र सिंह

जांच एजेंसी का कहना है कि डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, दस्तावेजी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि हमले के दौरान शहजाद भट्टी लगातार भारत में मौजूद अपने सहयोगियों के संपर्क में था। एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के अनुसार मामले में आतंकी फंडिंग और अन्य संदिग्ध संपर्कों की जांच अभी जारी है।

एनआईए ने इस मामले में शहजाद भट्टी के अलावा करमजीत सिंह उर्फ टोनी, आकाश उर्फ सोबी उर्फ सौरभ, रमन कुमार, सत्यम, सुखदेव सिंह उर्फ सुखा, अमरजीत सिंह उर्फ अंबी सहित कुल आठ आरोपियों को नामजद किया है। जांच में सामने आया है कि पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से पूरी साजिश रची गई थी।

एनआईए के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत में अपना आतंकी मॉड्यूल तैयार किया। उसने स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित कर हमले के लिए तैयार किया और विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन किया। एजेंसी के मुताबिक, भट्टी इस साजिश का मास्टरमाइंड था।

अंबाला में बन रहा ऐसा एयरपोर्ट जहां जीरो विजिबिलिटी में भी विमान भर सकेंगे उड़ान

जांच में आकाश उर्फ सोबी उर्फ सौरभ को भारत में भट्टी का मुख्य सहयोगी बताया गया है। चार्जशीट के अनुसार, उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई, विस्फोटक सामग्री का इंतजाम किया और वारदात से पहले थाना परिसर की रेकी की। इसके बाद गैस सिलेंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री से भरी कार को थाना परिसर में खड़ा किया गया। दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था

#Haryana #Ambala #ShahzadBhatti #Akash #Conspiracy #KeyAssociate #India #CriminalInvestigation #LawEnforcement #Justice #CrimeNews #Underworld #Gangster #Security #PublicSafety #CrimeReport #Investigation #LegalSystem #CommunityAwareness #SafetyFirst #CrimePrevention

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top