हमलावरों ने की 14 राउंड फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार
सत्य खबर हरियाणा
Firing in Court : हिसार अदालत परिसर में वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गैंगवार में विनोद के तीन साथी भी घायल हुए है, उनका निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमला करने वाले एक आरोपित को गोली लगने के बावजूद एक घायल ने वकीलों की पार्किंग में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक आरोपित हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हमलावर फायरिंग करने के बाद वकीलों की पार्किंग से निकलकर भागने लगे तो विनोद के एक साथी ने उसका पीछा किया। एक हमलावर ने इस समय विनोद के साथी पर गोली चला दी और गोली जांघ पर लगी। गोली लगने के बावजूद घायल ने हमलावर को पार्किंग में ही पकड़ लिया। इस दौरान पीछे से आए लोगों ने उसे हमलावर को जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पार्किंग के साथ मौजूद पेट्रोल पंप की दीवार कूद कर फायरिंग करते हुए कर फरार हो गया । सूचना मिलने के बाद डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके में पहुंच गया और जांच शुरू करें
30 सेकंड में 15 से 20 राउंड फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप के अनुसार, दोपहर के समय वकील व लोग खाना खाकर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब 30 सेकंड के भीतर 15 से 20 राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग एरिया में विनोद काना पर फायरिंग शुरू की। इसके बाद उसे दौड़ाते हुए मुख्य गेट के पास लाकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
30 से अधिक केस थे दर्ज
थुराना गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनोद काणा हिसार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 31 से 32 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। विनोद काणा ने ही पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में उसकी आपराधिक गतिविधियां थीं। वह हिसार का मोस्ट वांटेड बदमाश था। सीआइए ने वर्ष 2017 में काना को झज्जर के भडावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस समय उस पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ सात अन्य बदमाश भी पकड़े गए थे। इनमें मकोका से फरार और पैरोल जंपर धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था। पुलिस के अनुसार उस समय यह गिरोह मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की साजिश में जुटा था।
#HaryanaNews #VinodKana #Gangster #HisarCourt #CrimeNews #LawAndOrder #BreakingNews #JusticeServed #CourtComplex #GangsterCulture #PublicSafety #CrimeReport #HaryanaPolice #LegalSystem #ViolencePrevention #CommunitySafety #CurrentAffairs #NewsUpdate #LocalNews #HaryanaCrime