मेवात के बूचड़खानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर, एक सील, अन्य पर भी कार्रवाई संभव

Satyakhabarindia

कांग्रेस विधायक ने उठाया था मामला, लोग गंदगी और बदबू से हो रहे थे परेशान

सत्य खबर हरियाणा

Slaughter House Sealed : हरियाणा के नूंह जिले में बूचड़खानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर को बड़ी कामयाबी मिली है। विधायक की शिकायत के बाद हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने माण्डीखेड़ा के पास जलालपुर गांव में संचालित फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बूचड़खाने को नियमों की खामियों के चलते सील कर दिया है।

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या

विधायक मामन खान ने दावा किया कि इस बूचड़खाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां से निकलने वाले पशु अवशेष, मल-मूत्र और खून युक्त गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा था। इससे आसपास के गांवों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही थी।

मामन खान के मुताबिक उन्होंने खुद मौके का निरीक्षण किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की प्रदूषण कमेटी के सामने उठाया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई में बूचड़खाने को सील कर दिया गया। विधायक ने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य बूचड़खानों के खिलाफ भी वह आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से भी अपील की कि बूचड़खानों के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय मेवात के लोगों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

एसडीएम हुए बीमार, गन्नौर नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव टला

फिलहाल फेयर एक्सपोर्ट बूचड़खाने पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक ने इसे ग्रामीणों की शिकायत और लगातार संघर्ष की जीत बताया है।

#PollutionControl #Mewat #SlaughterhouseRegulation #EnvironmentalProtection #CleanAirInitiative #SustainablePractices #WasteManagement #AnimalWelfare #HealthAndSafety #EcoFriendly #GovernmentAction #PublicHealth #EnvironmentalAwareness #RegulatoryCompliance #CommunitySafety #PollutionAwareness #GreenInitiatives #ConservationEfforts #ResponsibleFarming #LocalNews

मुख्यमंत्री नायब सैनी का लौंगोवाल जाने का कार्यक्रम हुआ रद्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top