भट्टू थाना में सब इंस्पेक्टर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Satyakhabarindia

कोर्ट परिसर के बाहर एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

सत्य खबर हरियाणा

Sub Inspector Arrest : फतेहाबाद जिले के भट्टू थाने पर एक बार रिश्वतखोरी का दाग लगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रामपाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर से ही दबोच लिया। एक महीना पहले इसी थाने की महिला एएसआई को जींद एसीबी ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।

साढ़े घंटे चली हरियाणा कैबिनेट की बैठक, 30 लाख तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा वाहन कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरे मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की अवैध वसूली की थी या नहीं।

एक महीने पहले पकड़ी गई थी महिला ASI

हरियाणा में धान की फसल पर फिजी वायरस का हमला, पौधे रह रहे छोटे, उत्पादन पर पड़ेगा असर

इससे पहले करीब एक महीने पूर्व जून महीने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू किया था। उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी पकड़ा गया था। मामला लड़की से जुड़ा था, जिसमें समझौता हो गया था। इसके बावजूद जांच अधिकारी पुलिसकर्मी युवक पक्ष पर 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी। बाद में डील 35 हजार रुपए में हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी।

इसी दौरान एएसआई ने संकेत दिए थे कि मामला निपटाने के लिए कस्तूरी देवी से मिल लेना, उसको सबकुछ बता दिया है। इसके बाद एसीबी ने उसको पकड़ने की कार्रवाई की थी।

#Haryana #SubInspector #Bribe #Corruption #CaughtRedHanded #BhattuPoliceStation #PoliceCorruption #AntiCorruption #CombatCorruption #BribeTenure #HonestIndia #Accountability #RuleofLaw #HaryanaPolice #IntegrityMatters #StopBribery #PoliceAccountability #JusticeForAll #TransparencyInGovernment

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top