हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए

Satyakhabarindia

मुख्यमंत्री की 74 लाख रुपए की देनदारी, निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार 13 लाख रुपए वार्षिक आय

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के मुख्यमंत्री की संपत्ति और उनकी देनदारी तथा उन पर दर्ज मुकदमों को सार्वजनिक करने का काम किया है। एडीआर की इस सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री देश के मुख्यमंत्री में धन के मामले में बीसवें स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री की संपत्ति 5.80 करोड रुपए बताई गई है।

पंजाब की आस्था, नौजवान के भविष्य, किसान की मेहनत और बहन बेटियों के सम्मान की रक्षा भाजपा का संकल्प : नायब सैनी

बात अगर हरियाणा के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की की जाए तो हरियाणा के मुख्यमंत्री दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू 7.81 करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री और तीसरे नंबर पर दिल्ली की रेखा गुप्ता हैं। रेखा गुप्ता की संपत्ति हरियाणा के मुख्यमंत्री की संपत्ति से करीब 50 लाख रुपए कम है। उत्तर भारत के इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 1.54 करोड़ रुपए है।

उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री में हरियाणा के मुख्यमंत्री की देनदारी सबसे ज्यादा है। उनकी देनदारी 74 लाख रुपए बताई गई है। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंकड़ा पिछले चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरते समय दिए गए हलफनामे से लिया गया है।

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से चौदह के खिलाफ क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में देश के 31 मुख्यमंत्रियों के चुनावी शपथ पत्रों का वित्तीय और आपराधिक विश्लेषण किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ रुपए है। हालांकि, दोनों पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में उनकी वार्षिक आय सबसे अधिक 18.34 लाख रुपए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की कुल संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए है, जो भगवंत मान से करीब तीन गुना अधिक है। इनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 13 लाख रुपए बताई गई है। उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास सबसे ज्यादा 7.81 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वे पेशे से पेंशनभोगी और ठेकेदार हैं तथा उनकी वार्षिक आय 17.22 लाख रुपए है।

बिहारी को गाली देने का ऑडियो हुआ वायरल, पूर्व कांग्रेस विधायक ने की शिकायत

नायब सिंह सैनी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में कर्ज के मामले में सबसे आगे हैं, जिन पर करीब 74 लाख रुपए की देनदारी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करीब 22 लाख रुपए की देनदारी है।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक ये है सूची

क्र.सं. राज्य मुख्यमंत्री कुल संपत्ति

1. कर्नाटक डीके शिवकुमार 1413 करोड़+
2. आंध्र प्रदेश चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ +
3. तमिलनाडु सी. जोसफ विजय 648 करोड़ +
4. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 332 करोड़ +
5. नागालैंड नेफ्यू रियो 46 करोड़ +
6. मध्य प्रदेश मोहन यादव 42 करोड़ +
7. असम हेमंत बिस्व सरमा 35 करोड़ +
8 तेलंगाना रेवंत रेड्डी 30 करोड़ +
9. पुडुचेरी एन. रंगासामी 27 करोड़ +
10. झारखंड हेमंत सोरेन 25 करोड़ +
11. मेघालय कॉनराड कोंगकल संगमा 14 करोड़ +
12. त्रिपुरा माणिक साहा 13 करोड़ +
13. महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस 13 करोड़ +
14. बिहार सम्राट चौधरी 11 करोड़ +
15. गोवा प्रमोद सावंत 9 करोड़ +
16. गुजरात भूपेंद्र पटेल 8 करोड़+
17 हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 करोड़ +
18. सिक्किम पी. एस. तमांग 6 करोड़ +
19. केरल वी. डी. सतीशन 6 करोड़ +
20. हरियाणा नायब सैनी 5 करोड़ +
21. दिल्ली रेखा गुप्ता 5 करोड़ +
22. उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 4 करोड़ +
23. मिजोरम लालदुहोमा 4 करोड़ +
24. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय 3 करोड़ +
25. मणिपुर युमनाम खेमचंद सिंह 2 करोड़ +
26. ओडिशा मोहन चरण मांझी 1 करोड़ +
27. पंजाब भगवंत मान 1 करोड़ +
28. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 1 करोड़ +
29. राजस्थान भजन लाल शर्मा 1 करोड़ +
30. पश्चिम बंगाल सुभेंदु अधिकारी 85 लाख +
31. जम्मू-कश्मीर उमर अब्दुल्ला 55 लाख +

डा. आलोक पुरोहित ने संभाला पण्डित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी के राष्ट्रीय सलाहकार का दायित्व

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top