किसी बड़े अधिकारी की भूमिका की भी हो रही जांच
सत्य खबर हरियाणा
Accused in Hotel : चंडीगढ़ पुलिस में एक छापामारी करके सेक्टर 17 यार्ड होटल से एक पुलिस उप निरीक्षक और एक सहायक को पुलिस निरीक्षक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 661 करोड रुपए की बैंक घोटाले का आरोपी भी है। बैंक घोटाले के आरोपी को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय होटल ले गई थी। अब चंडीगढ़ पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस मामले में किसी बड़े अधिकारी की भूमिका थी या नहीं।

हरियाणा के चंडीगढ़ में 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपी विक्रम वधवा को इलाज के बहाने जेल से बाहर लाया गया, लेकिन वह अस्पताल की जगह एक शानदार होटल में जाकर ठहरा हुआ था। इस मामले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की इजाजत मिली थी, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला कि उसे अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में उसके एक रिश्तेदार के होटल में पहुंचाया गया।
वहां आरोपी काफी देर तक आराम करता रहा और इसी दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा और आरोपी विक्रम वधवा के साथ मौजूद लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।
इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एसआई जगमेर, एएसआई सुरेश, आरोपी विक्रम वधवा के बेटे और उसके दो अन्य साथियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और मिलीभगत की आशंका नजर आई है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को अस्पताल की बजाय होटल ले जाने जैसी घटना बिना अंदरूनी सहयोग के संभव नहीं हो सकती।
इसकी सूचना करीब दोपहर डेढ़ बजे डीएसपी पूनम दिलावरी को मिली। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में एसआई, एएसआई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 199, 261, 262, 62 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, विक्रम वधवा को दो पुलिसकर्मियों की निगरानी में बुडैल जेल से जीएमएसएच-16 ले जाया जाना था, लेकिन रास्ता बदलकर उसे सेक्टर-17 स्थित सिटी हार्ट होटल पहुंचा दिया गया। वहां वह काफी देर तक रुका रहा। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी पूनम दिलावरी ने रिजर्व इंस्पेक्टर सतिंदर, सेक्टर-17 थाना प्रभारी सुदेश और चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप के साथ होटल में छापा मारा और आरोपी सहित सभी को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने मामले में एसआई जगमेहर, एएसआई सुरेंद्र, विक्रम वधवा व उसके बेटे कुनाल (25), करण (27) को होटल से गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को होटल ले जाने की साजिश पहले से रची गई थी या फिर मौके पर फैसला लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि विक्रम वधवा पुलिस हिरासत से फरार होने की फिराक में था। यह भी संदेह है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मोटी रकम देकर नियमों का उल्लंघन कराया। हालांकि, रिश्वत की रकम और लेन-देन की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जांच एजेंसियां होटल के सीसीटीवी फुटेज, एंट्री रजिस्टर, मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में आरोपी किन लोगों से मिला, वहां कितनी देर रुका और पूरे घटनाक्रम में किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं रही। पूरे मामले को पुलिस हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक माना जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब कर ली है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को होटल ले जाने की योजना किसने बनाई, इसमें किस-किस की भूमिका रही और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही
#HaryanaNews #BankScam #PoliceRaid #CrimeReport #ArrestsMade #FraudInvestigation #LawEnforcement #JusticeServed #ScamAlert #PublicSafety #CriminalActivity #HaryanaPolice #Accountability #CommunityWatch #SafetyFirst #FraudPrevention #ScamAwareness #BreakingNews #LocalNews #CrimeWatch