सत्य खबर । गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम एसआईटी की टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। एसआइटी ने सिटी बैंक में 425 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले मास्टर माइंड शिवराजपुरी को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। शिवराजपुरी 2018 से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम भी रखा हुआ था।
बताया जा रहा है कि डीएलएफ फेज-पांच के शिवराजपुरी 2010 में सिटी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करता था। उसी दौरान उसने बैंक में 425 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। मामला सामने आने के बाद गुरुग्राम की निचली अदालत ने शिवराजपुरी को 2 साल 6 महीन की सजा सुनाई थी। लेकिन निचली अदालत के फैसले को उसने ऊपरी अदालत में चुनौती दी और जमानत हासिल की।
जमानत मिलने के बाद शिवराजपुरी कुछ समय तक अदालत में पेश हुआ था। लेकिन उसके बाद गायब हो गया। और अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया। पुलिस काफी समय से शिवराजपुरी को तलाश कर रही थी लेकिन वह अपना नाम और हुलिया बदलकर-बदलकर रहता था। जब उत्तराखंड में शिवराजपुरी को गिरफ्तार किया गया तब भी वह बाबा बनकर रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि खेड़कीदौला थाने में एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई। जिसके मुताबिक सेक्टर-80 के कर्मालेक लैंड में शिवकुमार नाम का व्यक्ति गोल्फ खेलने के लिए जाता था। और फिर वह कोच बन गया। उसने लोगों को कहा कि उसके पिता रघुराज एक कंपनी चलाते हैं। और अगर कोई पैसे लगाएं तो उन्हें 10 प्रतिशत प्रति माह ब्याज दिया जाएगा।
रिपोर्ट में लिखा गया कि शिवकुमार ने इसके लिए डीमेट एकाउंट खोला था। उसमें कुछ लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये जमा करा लिए थे। छानबीन शुरू करने पर पता था कि शिवकुमार का असली नाम शिवराजपुरी है। जिसने सिटी बैंक में 425 करोड़ का घोटाला किया था।
इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने एक महीने पहले सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया। एसआइटी ने छानबीन करते हुए शिवराजपुरी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपी ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।
Sustainable aluminium scrap management Aluminium refurbishment Scrap metal recycling
Scrap metal export regulations Ferrous material recycling stakeholder engagement Iron reclamation center
Ferrous material handling tools, Iron scrap collecting, Scrap metal market trends