सत्य खबर,नई दिल्ली । Crorepati MLAs in Karnataka Assembly
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस बार चुने गए अधिकतर एमएलए करोड़पति हैं। फिर वह चाहे कांग्रेस के हो या बीजेपी या फिर जेडीएस के। माई नेता वेबसाइट के मुताबिक, 2023 में चुने गए सभी 224 विधायकों की कुल संपत्ति 10834 करोड़ रुपए हैं। कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार निर्दलीय एचके पुत्तास्वामी गौंडा हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में कुल संपत्ति 1262 करोड़ रुपए घोषित की है।
ALSO READ: भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा का आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) हैं। उनकी कुल संपत्ति 1149 करोड़ रुपए हैं। तीसरे सबसे अमीर विधायक भी कांग्रेस से आते हैं। कांग्रेस के सुरेश बीएस के पास 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं। बीजेपी के सबसे अमीर एमएलए एचके सुरेश हैं। जिनकी कुल संपत्ति 423 करोड़ रुपए हैं। वहीं जेडीएस के सबसे अमीर विधायक एमआर मंजूनाथ (255 करोड़) हैं। 2023 कर्नाटक विधानसभा से जुड़े नए आंकड़े (सभी आंकड़े कैंडिडेट्स द्वारा हलफनामें में दी गई जानकारी पर आधारित हैं)
ALSO READ: हरियाणा: 8 साल के मासूम का अपहरण कर ह’त्या, जानिए पूरा मामला
डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम, शुरू हुई पोस्टर वॉर • शीर्ष 12 सबसे अमीर विधायकों के पास चुने गए सभी 224 विधायकों की कुल संपत्ति का 50% हिस्सा है। • Myneta.info के मुताबिक, 224 में से 210 विधायक करोड़पति हैं। ये हैं टॉप 5 अमीर विधायक (नेट वर्थ= संपत्ति-देनदारी) 1. 1,262 करोड़ के.एच. पुत्तास्वामी (निर्दलीय) 2. 1,149 करोड़ डी के शिवकुमार (कांग्रेस) 3. 533 करोड़ सुरेश बीएस (कांग्रेस) 4. 423 करोड़ एचके सुरेश (बीजेपी) 5. 411 करोड़ एनए हारिस (कांग्रेस) ~ संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो डीके शिवकुमार राज्य के सबसे अमीर एमएलए हैं। डी के शिवकुमार की कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपए है.
ALSO READ: दिल्ली एनसीआर में चल रही धूल भरी हवाएं, इस दिन होगी बारिश
किन साथ ही उन पर 265 करोड़ की देनदारियां भी हैं, इसलिए उनकी नेटवर्थ गिरकर 1,149 हो गई है। जिस कारण से वह दूसरे स्थान पर आ गए। ~ कांग्रेस के विधायर प्रियकृष्णा (Priyakrishna)संपत्ति के लिहाज से तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1159 करोड़ रुपए है, लेकिन उन पर 882 करोड़ का कर्जा है। जिसके चलते वह लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच गए। ~ कम से कम 4 ऐसे विधायक हैं, जिसकी संपत्ति माइनस में है।
ALSO READ: बीजेपी का हरियाणा में होगा कर्नाटक से भी ज्यादा बुरा हाल, कांग्रेस की बनेगी सरकार- हुड्डा
मतलब उनके पास कुल संपत्ति से अधिक कर्जा है। * 13.5 करोड़ अशोक कुमार राय (Ashok Kumar Rai) (कांग्रेस) (अशोक कुमार के पास 42.8 करोड़ की संपत्ति और 56.4 करोड़ की देनदारी है।) * 7.5 करोड़ सी. पुट्टारंगशेट्टी, (कांग्रेस) * 1.0 करोड़ जी शेट्टी गंटीहोल (भाजपा) * 0.9 करोड़ जे. टी. पाटिल, (कांग्रेस). Crorepati MLAs in Karnataka Assembly
Bulk aluminum scrap disposal Aluminium recycling expertise Metal recycling compliance