सत्य खबर । चंडीगढ़
हरियाणा में गुरुवार को कोरोना के 31179 सैंपल लिए गए, जिसमें से 1250 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 26 लोग की मौत हुई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 249329 पहुंच गया है। जबकि 235197 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 94.33 फीसदी हो गया है। जिसमें से आज 1501 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
वहीं कोरोना से अब तक कुल 2676 मौतें हो चुकी है। मौतों की बात करें तो गुरुवार को गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में चार, हिसार में चार, अम्बाला में एक, करनाल में एक, पानीपत में चार, रोहतक में एक, यमुनानगर में एक, सिरसा में एक, भिवानी में तीन, झज्जर में एक, कैथल में एक व जींद में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
हेल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 395059 लोग हो चुके हैं। जबकि 265854 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 3902258 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 3622002 निगेटिव पाए गए हैं। अभी 30927 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 129205 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।
Scrap aluminum exporters/importers Aluminium scrap purity Metal waste audit