सत्यखबर कुरुक्षेत्र (भारत साबरी) – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के अनुसार 10 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दिलवाने में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो जीतोड़ मेहनत की इसी बूते पर लोकसभा मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला कि 10 की 10 सीटें भाजपा के खाते में आ गई इसीलिए वो शहाबाद उपमंडल में आज पन्ना प्रमुखों से बात करने और विधानसभा चुनावो में तैयार रहने की बात करने आये है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने खुद कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री तो प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करके आए।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अब आगामी विधानसभा चुनाव में इन पन्ना प्रमुखों की भूमिका को देखते हुए उन्हें दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो यह आलोचना करते थे कि प्रमुख क्या तीर मार लेंगे अब उनकी बोलती बंद हो गई है। भाजपा अपनी कार्यशैली व कार्यपद्धती तथा तौर तरीकों के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि 11 सदस्यों से आज भाजपा 11 करोड़ लोगों की पार्टी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी जाति विशेष क्षेत्रवाद व सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं वहीं भाजपा की राजनीति में जातिवाद संप्रदायवाद क्षेत्रवाद का कोई स्थान नहीं है। हम राष्ट्रवाद या पूरे प्रदेश के लोगों को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।
Aluminium scrap catalyst recycling Aluminium scrap catalyst recycling Scrap metal reclamation
Metal waste reprocessing center Ferrous scrap quality control Iron salvage services
Ferrous salvaging, Iron scrap repurposing center, Metal repurposing facility