सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अथक प्रयास किए गए है। खेल नीति को बढ़ावा दिया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ रहा है। पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने आज यहां बताया कि ओलम्पिक खेलों के लिए चुने गए खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार ईनाम राशि में से 5 लाख रुपये की राशि अग्रिम रुप में खुराक तथा प्रशिक्षण हेतू देने का प्रावधान भी किया गया है। इससे 3० ओलंपिक क्वालीफाइड खिलाडिय़ों को फायदा हुआ है। राज्य सरकार की तरफ से ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2.5० करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया है। विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि बुलंद इरादों के साथ हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा दोबारा इतिहास रचने की तैयारी की जा रही है। टोक्यो ओलम्पिक के लिए हरियाणा के 3० खिलाडिय़ों का चयन होने पर उन्होंने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। बॉक्सिंग के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में अमित पंघाल, पूजा रानी, विकास कृष्ण, मनीष कौशिक, शूटिंग के लिए खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, यशस्विनी सिंह, मनु भाकर व संजीव राजपूत, एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी संदीप कुमार, नीरज चोपड़ा व राहुल, कुशती के लिए खिलाड़ी विनेश फोगाट, सोनम, सीमा, अंशु, सुमित, बजरंग, दीपक पुनिया व रवि कुमार, हॉकी के लिए खिलाड़ी मोनिका, निशा, रानी, नवनीत कौर, नवजोत क ौर, उदिता, शर्रि्मला, सविता, नेहा, सुरेन्द्र कुमार व सुमित का नाम शमिल हैं।
यह भी पढ़ें:-
उन्होंने कहा कि विश्व की 1० सबसे ऊंची चोटियों पर चढऩे वाले हरियाणा के पर्वतारोहियों को 5 लाख रुपये नकद सहित ग्रेड सी स्पोर्टस ग्रेडेशन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस के साथ ही विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले 3122 खिलाडिय़ों को 6 करोड़ 29 लाख रुपये की छात्रवृति दी गई है। सरकार की तरफ से एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये, रजत विजेता को 1.5० करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 1.5० करोड़ रुपये, रजत पदक को 75 लाख रुपये व कांस्य पदक विजेता को 5० लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पैरा ओलम्पिक में पदक जीतने वाले एवं ओलम्पिक, एशियन, कामनवैल्थ और राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले पैरा खिलाडिय़ों को सामान्य खिलाडिय़ों के समान नकद पुरस्कार देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया 2०21 की मेजबानी करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12० खिलाड़ी भाग लेंगे और 25 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Scrap aluminium transport logistics Aluminum recycling market trends Metal scraps reprocessing
Scrap metal profit margins Ferrous waste recycle yard Iron scraps reclamation
Ferrous metal repurposing and reclaiming, Iron waste, Metal recycling infrastructure
современная медицинская клиника онлайн официальная мед справка задним числом купить Москва купить медицинскую справку из поликлиники задним числом официально в Москве