Demand for CBI probe
सत्य खबर, चंडीगढ़
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत से पूरा देश स्तबध है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कुलदीप बिश्नोई और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने सोनाली की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वहीं आम आदमी पार्टी व कई अन्य नेताओं ने सोनाली की मौत को संदिग्ध बताते हुए न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।Demand for CBI probe
सोनाली फोगाट आदमपुर से विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई की धुर विरोध थी, लेकिन उनकी आखिरी मुलाकात उन्हीं से हुई थी, जिसमें उन्होंने गिले शिकवे दूर किए थे। इसलिए सोनाली फोगाट की मौत से कुलदीप बिश्नोई काफी आहत हैं। उन्होंने ट्वीट करके सोनाली की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोनाली के अकस्मात निधन से बेहद आहत हूं। यकीं ही नहीं हो रहा। वह काफी मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दें। परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।Demand for CBI probe
ALSO READ:
इंस्टाग्राम दोस्त ने की धोखाधड़ी, बिजनेस इनवेस्टमेंट के नाम पर हड़पे 2.85 लाख
ALSO READ:
करनाल के लाल ने किया कमाल, अंडर 18 वॉलीबॉल में भारत ने ईरान में जीता ब्रॉन्ज
ALSO READ:
देर रात IPS अधिकारियों के हुए तबादले, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हुआ गठन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा से भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के संदिग्ध हालात में आकस्मिक निधन होने का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस प्रकरण की CBI जांच की मांग करता हूं।Demand for CBI probe
नवीन जयहिंद ने कहा कि सोनाली फौगाट की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से इसकी जांच करवाए जाने की मांग की। नवीन जयहिंद ने पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में करवाने की भी मांग की है।
Aluminium scrap supply management Aluminium recycling center Scrap metal reclamation handling