सत्य खबर, पंचकूला । E-tendering protest update
हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद भी सरपंचों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इधर उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का प्रयोग करते हुए लाठी भांजनी पड़ी।
also read:
होली मिलन समारोह में पहुंचकर प्यार से होली मनाएं कार्यकर्ता : विजय जैन
इस एक्टर्स ने सिर्फ 4 साल में कमाए 72 करोड़, जानिए कैसे
पुलिस के द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह पक्का धरना तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगे मान ली जाएंगी। उन्होंने ई-टेंडरिंग पर सरकार के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया। ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास घेरने के लिए कूच कर रहे हैं। सरपंचों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पुलिस के द्वारा रोका जाता है तो वह वहीं पर पक्का धरना लगाएंगे। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों और पंचायत मंत्री के बीच वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी।
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रणबीर समैण ने इस आंदोलन को गांव देहात बचाओ आंदोलन नाम दिया है। वह मंगलवार को एक वीडियो जारी कर प्रदेशभर के सरपंचों, ग्रामीणों व मनरेगा वर्करों से 1 मार्च को पंचकूला पहुंचने की अपील कर चुके हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की धक्काशाही के खिलाफ लड़ाई है। वह इस लड़ाई को मिलकर ही जीत पाएंगे।
Aluminium recycling procedures Aluminium scrap stockpile assessment Metal waste management and recycling