Education Minister attacks Punjab government
सत्य खबर, यमुनानगर,सुमित ओबरॉय। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं बचा। वो सिर्फ सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी की भारत बचाओ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कि इस लंबी यात्रा से उनका वेट और उनकी पार्टी का वेट कम होगा।Education Minister attacks Punjab government
मंत्री के बयान को पूरा सुनने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:
पंजाब के चंडीगढ़ पर दिए बयान को भी शिक्षा मंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन लेना हरियाणा का हक है। जब चंडीगढ़ बसा उस समय पंजाब हरियाणा हिमाचल तीन राज्य बन गए थे। और उस समय हरियाणा की 40% तो पंजाब की 60% हिस्सेदारी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हरियाणा का 40% नहीं दिया हरियाणा के पास जगह नहीं है इसलिए नई विधानसभा बनानी है जिसके लिए चंडीगढ़ में विधानसभा बनाई जाएगी। पंजाब सरकार बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। ऐसे बयान अखबारों में रहने के लिए लोगों को भड़काने के लिए दिए जा रहे हैं इनका कोई औचित्य नहीं है।
also check these news links:
आज ही के दिन भारत में हुई थी पहली STD Call, पढ़िए 62 साल का सुहाना सफर
जानिए सर्दियों में बढ़े जोड़ों के दर्द से कैसे पाएं राहत?
हरियाणा में पंच- सरपंच के चुनाव आज, जानिए 10 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान
67 साल के बुजुर्ग की सेक्स के दौरान हुई मौत, नौकरानी से बना रहा था अवैध संबंध
बता दें कि शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर यमुनानगर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे थे। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि ब्रह्मा विष्णु महेश की तरह पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बता दें कि इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई और कार्यकर्ताओं से उन 8 वर्ष के उपलब्धियों को लोगों में ले जाने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। Education Minister attacks Punjab government
Aluminium waste emissions Aluminium scrap value addition Scrap metal reclaiming