राष्‍ट्रीय

किसान आंदोलन : जानिए कैसे हैं शंभू बॉर्डर पर हालात

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज (बुधवार) दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश करेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे।

वहीं, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी।

इससे पहले मंगलवार (13 फरवरी) को किसानों ने 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए।

Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम
Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम

मशीन की रेंज कम पड़ी तो ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ी गई। किसानों ने यहां सड़क के बीच रखे सीमेंट के स्लैब ट्रैक्टर से हटा दिए। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाई। इस दौरान यहां अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए। किसानों ने यहां घग्गर के पुल के किनारों पर रखे सेफ्टी बैरियर तोड़ दिए।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शंभू बॉर्डर पर घायल हुए किसानों का हाल-चाल जानने के राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल किसानों की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने किसानों से उनकी चोट के बारे में जाना।

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर मंगलवार 13 फरवरी को किसानों से हुए टकराव में हरियाणा पुलिस के DSP समेत 10 जवान घायल हो गए। उन्हें अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जाना।

Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान
Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान

प्लान-B की तैयारी में किसान

किसानों के मुताबिक, वे अब प्लान-B की तैयारी में हैं। किसान नेताओं ने आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से बातचीत कर प्लान बनाया है। किसान जल्द इसे अमल में लाने वाले हैं। प्लान क्या है, इसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

Back to top button