हरियाणा

हरियाणा में किसानों को लिया गया हिरासत में, जानिए कहां का और क्या है मामला

सत्य खबर ,हिसार ।
हिसार में दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। किसान लांधड़ी टोल पर भी कुछ किसानों को हिरासत में ही लिया गया। किसानों ने इसके बाद अग्रोहा टोल पर भी धरना शुरू कर दिया है। ढ़ढूर पुल के पास भी किसान धरना लगाए बैठे हैं। किसानों का दिल्ली कूच पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर हुआ है।

हिसार में किसान मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने क्रांतिमान पार्क से दिल्ली के लिए पैदल कूच करना था। इसको लेकर पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट पर थी। दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने अलग-अलग जगह पर रोक लिया। हिसार पुलिस ने किसानों के एक जत्थे को ढंढूर गांव के पास रोका। लांधड़ी टोल प्लाजा पर भी किसान एकत्रित हुए। पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को यहां पर हिरासत में लिया। इनमें सतबीर गढ़वाल, विजय भाम्भू, कुलदीप खरड़, अनिल, महेंद्र डूडी सहित अन्य किसान नेता शामिल हैं। दूसरी तरफ कुछ किसान ढ़ंढूर पुल के पास बैठे हुए हैं। वहां दूसरी तरफ किसानों ने अग्रोहा टोल पर भी धरना शुरू कर दिया है।

Back to top button