सत्य खबर, जालंधर।
Father accused of murder of three daughters arrested, you will be left wondering the reason
पंजाब के जालंधर में तीन लड़कियों की हत्या का मामला सामने आया है। दु:खद बात यह है कि लड़कियों की हत्या का आरोप उनके माता-पिता पर ही लगा है। हत्या कर उनके शव एक बक्से में डाल दिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया टुडे के मुताबिक घटना जालंधर के खानपुर गांव की है। आरोपी सुनील मंडल गांव में एक किराए के मकान में रहता है। गत एक अक्टूबर के दिन मंडल की तीनों बेटियां अचानक लापता हो गई।
जिसके बाद मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पुलिस पहुंची और लापता लड़कियों को ढूंढना शुरू किया। लेकिन तीनों लड़कियों का कुछ पता नहीं चला पाया। जिसके बाद दो अक्टूबर के दिन तलाशी के दौरान आरोपी पिता सुनील मंडल ने एक बक्सा बाहर निकाल कर रख दिया। जिसमें से तीनों लड़कियों के शव बरामद हुए। शव मिलते ही आरोपी सुनील ने कहा कि तीनों की बक्से में ही मौत हो गई। पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि दूध में कीटनाशक स्प्रे मिलाकर उसने तीनों बेटियों की हत्या कर दी। जब उनके मुंह से झाग निकलने लगा तो तीनों के शव एक बक्से में डाल दिए थे।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनील मंडल ने कस्टडी में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया है। उसने कहा कि गरीबी से तंग आकर उसने अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी। तीनों की उम्र 9, 7 और 3 वर्ष थी। पुलिस के मुताबिक सुनील मंडल नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। वहीं सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं। मामले में बच्चों की मां को भी आरोपी बनाया गया है। घटना को लेकर एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि तीनों बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस ने धारा 301 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Also Read न्यूज क्लिक के दर्जनों ठिकानों पर स्पेशल सेल की छापेमारी,जानिए किस मामले में
वहीं तीन लड़कियों की हत्या पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुनील मंडल अक्सर अपने परिवार में झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था। मकान मालिक ने बताया कि दो महीने पहले उसने सुनील को किराए पर मकान दिया था, जबकि उसके व्यवहार को देखते हुए उसे कमरा खाली करने के लिए भी कहा था।