सत्य खबर, पंचकूला। First phase of CM GIFT portal completed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर शुरू किए गए CM गिफ्ट पोर्टल का पहला फेज पूरा हो गया। उपहार पोर्टल के जरिए नीलामी के लिए रखे गए कुल 51 उपहारों को 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार रुपए का डोनेशन मिला है। सबसे महंगी 21 लाख की बोली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 3-D प्रिंटेड स्टेच्यू की की लगाई गई है। मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त डोनेशन को समाज की भलाई के लिए ही खर्च किया जाएगा।
अर्जुन के रथ मिले 6.41 लाख
अर्जुन रथ की आकृति को 6 लाख 41 हजार रुपए, कामाख्या देवालय की आकृति को 5 लाख 80 हजार रुपए और राम जन्म भूमि मंदिर की प्रतिमा को 1 लाख 75 हजार रुपए की बोली लगाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उपहारों से प्राप्त धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी और इसे जन कल्याण के कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
CM मनोहर लाल को ये उपहार विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट किए गए हैं। मनोहर लाल की इस पहल के बाद मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल लॉन्च किया गया और पहले चरण में 28 फरवरी तक 51 उपहारों की नीलामी की गई। मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल पर हर उपहार के साथ उसकी बेस राशि अंकित की गई थी।
also read:
एक्टर्स शीजान खान आए जेल से बाहर, जानिए किस मामले में बंद थे
CM भेंट करेंगे बोलीदाताओं को गिफ्ट
पहले चरण की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री खुद बोलीदाताओं को उपहार को सम्मान सहित भेंट करेंगे। हालांकि यदि बोली दाताचाहे तो वह उपहार कूरियर से भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के निवास में ही बोलीदाताओं को यह गिफ्ट दिए जाएंगे।
PM नरेंद्र मोदी ने अपने 72वां जन्मदिन के मौके पर एक नीलामी प्रक्रिया का आयोजन करवाया था, जिसमें उन्हें देशभर से मिले लगभग 1200 तोहफों की ई नीलामी की थी। इसके जरिए इकट्ठा होने वाली धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे मिशन में किया गया। मोदी के इस विचार से प्रेरित होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उन्हें मिले उपहारों की नीलामी करवाई है। First phase of CM GIFT portal completed
Scrap aluminium circular supply chain Scrap aluminium industry standards Metal reclamation and reprocessing