सत्य खबर, चंडीगढ़ । Former Punjab CM passes away
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर हरियाणा में शोक है। सीएम समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनका निधन होना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
ALSO READ: हरियाणा में कोरोना : जानिए अपने जिले का हाल
देश की राजनीति के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। वे उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ALSO READ: फसल खरीद के सात हजार करोड़ रुपए आए किसानों के खाते में… जानिए बाकि पैसे कब आएंगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 21 वर्ष की उम्र में गांव का सरपंच बनकर राजनीति की शुरुआत करने वाले प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष की आयु तक राजनीति में सक्रिय रहे और करीब 74 बरस से अधिक के राजनीतिक जीवन में हमेशा राजनीति के केंद्र में रहे। उन्होंने कहा कि 43 वर्ष की आयु में पहली बार पंजाब के सीएम बने प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री बने। आखिरी बार लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे।
ALSO READ: इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ सकती है महंगी, जानिए कैसे और क्यों?
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में PM नरेंद्र मोदी ने बादल को ‘स्वतंत्र भारत के नेल्सन मंडेला’ के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा था कि बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं। बादल साहब जैसे लोगों का एकमात्र अपराध यह है कि उनके राजनीतिक विचार सत्ता में बैठे लोगों से अलग थे। Former Punjab CM passes away
Aluminium recycling management Aluminium recycling safety protocols Metal recycling solutions yard
Aluminum scrap buyers Aluminium recycling processing solutions Metal recycling certification