सत्य खबर, नई दिल्ली,सतीश भारद्वाज :Former Solicitor General Harish Salve has become a bride groom for the third time at the age of 68.
केंद्र में भाजपा के प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेई सरकार में सॉलिसिटर जनरल रहे हरीश साल्वे ने लंदन में अपनी तीसरी शादी रचाई है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में जन्मे देश के पूर्व सॉलीसीटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देकर अपनी उम्र से काफी छोटी महिला से लंदन में शादी रचाई है। उनको 68 साल की उम्र में टवीना से प्यार हो गया था। उन्होंने लंदन के एक चर्च में शादी की तथा शाम कोई रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल,नीरज मोदी, अनिल कपूर सहित देश के जाने-माने उद्योगपति व कुछ बॉलीवुड स्टार्स गवाह बने हैं। यह एक निजी शादी का कार्यक्रम था जिसमें कुछ नजदीकी लोगों को ही बुलाया गया था। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को वर्ष 2020 में तलाक देकर सबको चौंका दिया था। वहीं उनकी तीसरी पत्नी टवीना बनी है। उनकी पहली पत्नी से दो लड़कियां है। उन्होंने एक सीए फर्म से अपना करियर शुरू बुलंदियों पर पहुंचे हैं। वही बताया गया है उनके पिता भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में काफी बड़े-बड़े की केसों की पैरवी की है। हरीश साल्वे सुप्रीम कोर्ट के सबसे महंगे वकील माने जाते हैं उन्होंने जहां सलमान खान के केस भी लगा था। वही एक केस की पैरवी के लिए उन्होंने मात्र ₹1 फीस ली थी। वे अभी भी देश की कई संस्था और संगठनों से जुड़े हुए हैं। उनको देश के कई सर्वोच्च पदको से भी नवाजा जा चुका है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती हैं।
Also Read:सेनानी की ज़मीन की तरफ़ ना देखे सरकार, पहरवार तो होगा याद – जयहिंद