सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
गुरुग्राम में रविवार को जहां लोगों ने दीपावली पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। शहर भी रंग बिरंगी ट्यूबलाइट से झाड़सा रोड दुबई की तर्ज पर चमचमाता नजर आया । वही सरकारी आदेशों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई देर रात तक भी लोगों ने प्रतिबंधित पटाखे चलाकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों में डाला। दीपों के त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह भी दिखाई दिया। जहां बाजारों में खरीददारों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया और उन्होंने अपनी जरुरतों का सामान खरीदते हुए दीपावली के पर्व पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों को भी रंग-बिरंगी बिजली की लाईटों से सजाया हुआ था। सायं के समय सभी ने मां लक्ष्मी का विधिवत रुप से पूजन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना भी की और आस-पडोस में दीपावली का प्रसाद भेजकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। लोगों के घरों में उपहार देने वालों का भी तांता लगा रहा। कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर के सभी मुख्य स्थानों पर पुलिस की पीसीआर व पुलिस अधिकारी भी गश्त लगाते दिखाई दिए। फिर भी लोगों ने प्रतिबंधित पटाखे छोड़कर वायु प्रदूषण को बढ़ावा दिया।
Also read:गुरुग्राम में दीपावली पर खूब उड़ी सरकारी आदेशों की धज्जियां बुजुर्ग और बच्चे रहे परेशान
बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने उच्च क्षमता वाले पटाखों व अतिशबाजी की बिक्री तथा इस्तेमाल पर रोक लगाई थी और प्रदेश सरकार को दिशा-निर्देश दिए गए थे कि इन आदेशों का पालन कराया जाए। इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी पर लगाई हुई थी। जिला प्रशासन ने कई पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही भी की। इन सबके बावजूद भी प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दीपावली पर पटाखे व आतिशबाजी देर रात्रि तक चलती रही, जिससे प्रदूषण बढ़ गया और वृद्धजनों व बच्चों को बड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।