सत्य खबर, चंडीगढ़। Groom flees with Rs 25 lakh in dowry
व्यस्त भरी जिंदगी में लोग शादी करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में मेट्रीमोनियल साइट का सहारा लेना मजबूरी हो गई है। लोग अब मेट्रीमोनियल के जरिए जान-पहचान करते हैं फिर रिश्ता भी पक्का कर लेते हैं। लेकिन अधिकांश मामलों में मेट्रीमोनियल वाली शादी लोगों के लिए भारी पड़ जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्हा ने 25 लाख रुपये दहेज लिए और साथ में लड़की वालों का 2 करोड़ रुपये भी खर्च करा दिए। लेकिन शादी के दिन दूल्हा एयरपोर्ट से भाग निकला। जानें क्या है मामला? दरअसल, दुल्हन के पिता ने मेट्रीमोनियल साइट के जरिए अपनी बेटी की शादी हिसार के डॉक्टर परिवार में तय की थी। दूल्हा नेपाल में डॉक्टरी की अभी पढ़ाई ही कर रहा है। हालांकि, वह सुखी संपन्न घर से था। उसके पिता अरविंद गुप्ता और मां आभा गुप्ता डॉक्टर हैं। दोनों हिसार में निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। शादी तो तय हो गई लेकिन इसके आगे जो हुआ वह बेहद शर्मनाक वाकया है।
शादी के लिए गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग चुना गया
लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन पक्ष से माता-पिता ने कहा कि वो अपने इकलौते बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग कराना चाहते हैं। उन लोगों ने शादी के लिए गोवा का एक महंगा रिसॉर्ट पसंद किया। इसके बाद सगाई हुई लेकिन सगाई के बाद लड़के वाले डिमांड बढ़ाने लगे।
also read:
गुरुग्राम में बुधवार से शुरू होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन।
दिनदहाड़े गोलियों से दहला सोनीपत एक की गई जान, जानिए पूरा मामला
BMW की डिमांड दुल्हन के पिता के मुताबिक दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि रिसॉर्ट का खर्च दोनों पक्ष उठाएंगे। जनवरी में शादी तय की गई। लड़के वालों ने पेमेंट नहीं आने की बात कहकर पहले उनसे 25 लाख रुपये मांगे। फिर फेरे के वक्त वो लोग BMW की डिमांड करने लगे। लड़के वाले कहने लगे कि वो दुल्हन को तभी साथ लेकर जाएंगे, जब उनकी मांग पूरी होगी। मैंने उनसे समय मांगा और कहा कि कम से कम दो महीने का समय दीजिए फिर हम आपकी डिमांड पूरी कर देंगे लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। हालांकि, काफी मान मनव्वल के बाद दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार हुए लेकिन इसके बाद लड़के ने धोखेबाजी कर दीय़ दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर भाग गया दूल्हा वहीं गोवा एयरपोर्ट पहुंचकर लड़का दुल्हन को वहीं छोड़कर भाग गया। लड़की के पिता के मुताबिक एयरपोर्ट पर चेक-इन करने के बाद लड़का ट्राउजर चेंज करने के बहाने से वहां से फरार हो गया। अब पुलिस दूल्हा पक्ष की तलाशी कर रही है। वहीं फरीदाबाद में मामला दर्ज कराया गया है। Groom flees with Rs 25 lakh in dowry
Aluminium recycling public outreach Aluminium waste audit Scrap metal reclamation and repurposing
Metal scrap grading Ferrous metal repackaging Iron recyclables processing
Ferrous metal drop-off services, Iron recovery and reclaiming, Scrap metal market competition