ताजा समाचारहरियाणा

Gurugram News: गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी को बधाई देने वालों का लग रहा तांता

सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी को पदभार ग्रहण करने के बाद भी बधाई देने वालों का तांता दिनों दिन लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के शुभचिंतक, सहयोगी प्रतिदिन उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के हाईकमान ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। संगठन के सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करनेे के लिए कार्य करेंगे। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकों में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। पार्टी एक परिवार है और हम सब उसके सदस्य हैं।

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

परिवार को चलाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसमें अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को भी समुचित मान-सम्मान दिया जाता है। जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों का जोरशोर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सरकार की उपलब्धियों के कारण भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में परचम लहराया। हरियाणा में भाजपा का संगठन मजबूत है। इसी का ही परिणाम है कि आज भाजपा लगातार जीत दर्ज करती जा रही है। उन्होंने मंडल और बूथ को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। त्यागी ने कहा कि हर स्तर के कार्यकर्ता का अपना महत्व है, लेकिन बूथ व मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है।

Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?
Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?

Back to top button