ताजा समाचार

हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले,जानिए अपने जिले का हाल

सत्य ख़बर,चंडीगढ़:

हरियाणा में दोपहर बाद कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तेज हवा के बाद बारिश हुई और ओले भी गिरे। मार्च से लेकर अप्रैल में इस बार दो महीने में चार बार बारिश के साथ ओले गिर चुके हैं। इधर मौसम विशेषज्ञों ने हरियाणा में 21 अप्रैल तक बदलाव होने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा
PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 अप्रैल यानी आज से हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ सहित उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत, पानीपत इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी और भिवानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। साथ ही 30 से 40 किलाेमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। कैथल जिले के पुंडरी में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इसके अलावा सोनीपत के गोहाना, पानीपत के समालखा और अंबाला के मुलााना में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर जारी अलर्ट के बीच में दिन का पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। मेवात का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री पहुंच गया। हिसार 40.3 सिरसा 40.2 और चरणी दादरी का 40.0 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकांश जिले ऐसे हैं, जहां का पारा 38 से 39 डिग्री तक पहुंच गया है।हरियाणा में दो दिन मौसम खराब रहने के कारण 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिरसा में बूंदाबांदी, सोनीपत में मध्यम बारिश, पानीपत में 5 एमएम, अंबाला में भी हल्की बारिश हुई। इसके अलावा जींद में बूंदाबांदी, रेवाड़ी में औसत 4 एमएम, गुरुग्राम में भी बारिश हुई।सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई, यहां नौ एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि बादलों के छाने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत
Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत

Back to top button