ताजा समाचार

एमपी का सीएम बनाने में हरियाणा के सीएम निभायेंगे बड़ी भूमिका

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी लेटर में उन्हें विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी दी है। उनकी टीम में दो और सदस्य शामिल हैं। उनके अलावा लिस्ट में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्षमण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लकड़ा का नाम शामिल है।

इन तीन वजहों से मिली बड़ी जिम्मेदारी…

प्रधानमंत्री मोदी के करीबी

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस बड़ी जिम्मेदारी को कई मायनों में देखा जा रहा है। पहला तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी है। वह अक्सर कहते भी रहते हैं प्रधानमंत्री उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने पीएम के साथ हरियाणा में संघ में शामिल रहने के दौरान अच्छा वक्त साथ बिताया है। वह एक साथ एक ही कमरे में रहते भी थे। इसके साथ ही वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हर तीन महीने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली भी जरूर जाते हैं।

साफ छवि, नहीं लगा कोई बड़ा आरोप

केंद्रीय नेतृत्व में लगातार उनकी साफ स्वच्छ छवि को लेकर धाक जमती जा रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें 10 होने जा रहे हैं, लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान कोई भी बड़ा आरोप उन पर नहीं लगा है। जबकि उन्होंने सूबे में सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं।

Also Read – हरियाणा में युवती बनी शोले का वीरू

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

पार्टी को हर चुनाव में मिला फायदा

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी को हर चुनाव में बढ़त मिली है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सूबे की 10 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिली है। इसके अलावा नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में भी पार्टी को बढ़त मिली है। सरकार के साथ ही सीएम मनोहर लाल संगठन को भी साथ लेकर चलते हैं।

Back to top button