Haryana Congress has made delegates to whom?
सत्य खबर, चंडीगढ़
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की डेलिगेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 195 नाम शामिल हैं। लिस्ट में हुड्डा विरोधियों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के ग्रुप को ज्यादा तरजीह नहीं मिली है। यही डेलिगेट्स 17 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग करेंगे।
इस लिस्ट पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैलजा और पार्टी की सीनियर लीडर किरण चौधरी पहले भी आपत्ति जता चुके हैं। उनका आरोप है कि लिस्ट में हुड्डा प्रभाव के डेलिगेट्स ज्यादा हैं।Haryana Congress has made delegates to whom?
विवाद के कारण 8 दिन हुई लेट
डेलीगेट्स की लिस्ट हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की आपत्ति के कारण 8 दिन देरी से जारी की गई है। आलाकमान को डर था कि डेलिगेट्स की लिस्ट को लेकर कांग्रेस में बगावत न शुरू हो जाए। इससे पहले लिस्ट 22 सितंबर को जारी की जानी थीHaryana Congress has made delegates to whom?
ALSO READ:
कानपुर गर्ल हॉस्टल कांड : आरोपी के मोबाइल में वीडियो मिलने पर यह दो भी हुए गिरफ्तार
ALSO READ:
कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी शशि थरूर ने मांगी जनता से माफी, जानिए क्यों
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में करेंगे वोट
17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में हरियाणा के 195 डेलिगेट्स वोट करेंगे। 22 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। नामांकन हो चुके हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। कांग्रेस को 19 अक्टूबर को गांधी परिवार से इतर नया अध्यक्ष मिल जाएगा।Haryana Congress has made delegates to whom?
मिस्त्री ने खारिज की शिकायत
कांग्रेस की हरियाणा इकाई की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा समेत राज्य के कुछ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) चुने जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से शिकायत की थी। हालांकि अब आलाकमान ने आपत्ति को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि प्रक्रिया के तहत ही डेलीगेट बनाए गए हैं।
Aluminium scrap trading partners Scrap aluminium industry standards Metal recovery and repurposing services