राष्‍ट्रीय

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ओपी धनखड़ के आवास पर पहुंचें, बेटे का जाना हाल।

 

सत्य ख़बर,पंचकूला:

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर जानलेवा हमले के बाद उनके आवास पर पहुंच घायल आशुतोष का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना की जानकारी ली तथा आशुतोष के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

Supreme Court: जब महिला राफेल उड़ा सकती है तो JAG में क्यों नहीं? Supreme Court का कड़ा सवाल
Supreme Court: जब महिला राफेल उड़ा सकती है तो JAG में क्यों नहीं? Supreme Court का कड़ा सवाल

 

 

गौरतलब है कि हमले के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने पंचकूला जाकर श्री ओपी धनखड़ से मुलाकात की और उन्होंने धनखड़ के घर जाकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।

Rajnath Singh का भारत-पाक सीमा दौरा! क्या सुरक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव?
Rajnath Singh का भारत-पाक सीमा दौरा! क्या सुरक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव?

 

उल्लेखनीय है कि ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर पंचकूला में बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ था। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही हमलावरों ने आगे-पीछे गाड़ी लगाकर उन्हें रोका। जिसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे 5-6 युवकों ने आशुतोष पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बेसबॉल बैट से आशुतोष के सिर पर वार किए गए। भीड़ जमा होने पर वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। हमले के बाद जख्मी हालत में आशुतोष ने तुरंत घर में और पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button