सत्य खबर, नूंह।
Haryana: More than a dozen women unconscious in meat factory
नूंह में बीती रात मीट फैक्टरी में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। फैक्ट्री में काम कर रही 18 महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। उनको आनन फानन में ही नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमे से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर पुलिस- प्रशासन जांच में लगा है।
हादसा नगीना के मांडीखेड़ा में स्थित मीट फैक्ट्री में हुआ है। यहां पर अल नवेद एग्रो फूड के कोल्ड स्टोर की गैस लीक हो गई। यहां पर महिला काम कर रही थी। गैस लीक होने के कुछ समय बाद सभी महिलाएं बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरने लगी। इसके बाद हड़कंप मच गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी महिलाओं को नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया।
also read: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का गंदा वीडियो बनाने के आरोपी तक पहुंची पुलिस
कई कामगार महिलाओं की हालत काम गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों की माने तो लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। अस्पताल में उप सिविल सर्जन नूंह डॉ सर्वजीत कुमार ने कहा कि मांडीखेड़ा की मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से चपेट में आयी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। 18 महिलाओं को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
Haryana: More than a dozen women unconscious in meat factory