हरियाणा

Haryana News : करवट बदलने लगा है मौसम, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार । 

हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में पारे में सामान्य से 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के तीन जिले रोहतक, सिरसा और करनाल के दिन सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

 

वहीं, हिसार और सोनीपत में रातें सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

 

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने काे मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।

 

हरियाणा सरकार द्वारा जारी नासा की तस्वीर। इसमें पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के स्पॉट को दिखाया गया है।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी नासा की तस्वीर। इसमें पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के स्पॉट को दिखाया गया है।

 

Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई
Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई

प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के स्तर सुधार होने लगा है। 24 घंटे में कैथल का एक्यूआई 301 रिकॉर्ड किया गया। वहीं रोहतक का 230, सिरसा का 219, मुरथल का एक्यूआई 218 तक पहुंच गया है। यह काफी संतोषजनक स्थिति है। वहीं सूबे के गुरुग्राम की हवा में भी सुधार हुआ है। यहां एक्यूआई 298 से गिरकर 270 के करीब पहुंच गया है।

 

इसके अलावा नारनौल का 272, फरीदाबाद 261, भिवानी 257, हिसार का 220, फतेहाबाद का 253 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Back to top button