हरियाणा

Haryana News : सीएम सैनी के सभी सरकारी कार्यक्रम हुए कैंसिल

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़ ।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार (27 दिसंबर) को हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित जनसभा को रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर विधानसभा में जाकर धन्यवाद सभा कर रहे हैं। वह अब तक कई विधानसभाओं में जनसभा कर चुके हैं। इसी को लेकर आज हिसार के नलवा और महेंद्रगढ़ विधानसभा में जनसभा थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा नेताओं और प्रशासन ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। बारिश की संभावना को देखते हुए यहां वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए थे। लेकिन रैली रद्द होने से आयोजकों में मायूसी है। बहरहाल पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है।

Back to top button