सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
Haryana Police will prepare horoscope of criminalsहरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में हरियाणा पुलिस की लॉ एंड ऑर्डर कंपनी बनाई जा रही है। ये कंपनी लॉ एंड ऑर्डर जैसी स्थिति में तुरंत पहुंच कर प्रभावी रूप से काम करेगी। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में गुंडागर्दी करने वालों की भी लिस्ट बनाई जा रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वे शुक्रवार शाम रेवाड़ी में पुलिस के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करने पहुंचे। इस दौरान रेवाड़ी रेंज आईजी राजेन्द्र कुमार के अलावा एसपी दीपक सहारण भी मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा पर पूरा फोकस
डीजीपी ने बताया कि रेवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र है। इस लिहाज से क्षेत्र की सुरक्षा पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा में महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। इसी के मध्य नजर महिला सुरक्षा की दृष्टि में प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। साइबर क्राइम को रोकने में भी पुलिस बड़े स्तर पर काम कर रही है। हर जिले में साइबर थाने बन चुके है। उनको जो सपोर्ट चाहिए उसमें हम इजाफा कर रहे है।
Haryana Police will prepare horoscope of criminals