ताजा समाचार

haryana weather update : होने लगी ठंड की आहट ,जानिए किस जिला का कैसा है हाल

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।
हरियाणा में मौसम बदलाव की ओर है। बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में सूबे के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। यहां का रोहतक जिला ऐसा रहा जहां तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल हैं। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है।

सिरसा जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां करीब 0.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आगे यह बदलाव जारी रहेगा।

आगे कैसा मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हालांकि, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

हालांकि, मानसून अब तक 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा नहीं कर पाया है। सबसे अधिक बेरुखी करनाल, यमुनानगर और पंचकूला की रही। करनाल में सामान्य से 38 फीसदी, यमुनानगर में 33 फीसदी और पंचकूला में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून कभी भी विदा हो सकता है, इसलिए इन जिलों के लिए बारिश का कोटा पूरा करना संभव नहीं लगता।

Back to top button