ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों के लिए कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी

सत्य खबर, चंडीगढ़।

पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल यह हो गया है कि अब पाला भी जमने लगा है। हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखी गई है। वहीं रात का तापमान सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.4 डिग्री दर्ज किया गया , जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।

वहीं सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी 25 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में घनी धुंध और कोल्ड डे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली
Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली

इन जिलों के लोग रहें अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जिलों में घनी धुंध व कोल्ड-डे का रेड व 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल में घनी धुंध और कोल्ड – डे का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

16 जनवरी तक ऐसे ही रहेंगे हालात

Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश
Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश

हरियाणा में शुक्रवार को 4 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, पंचकूला में सिवियर कोल्ड-डे और 7 जिलों हिसार, रोहतक, सिरसा, जींद, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रही। हालांकि, मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक के लिए घनी धुंध, शीतलहर चलने और कोल्ड – डे का अलर्ट जारी किया है।

Back to top button