गन हाउस के कारतूसों में लगी आग जोरदार धमाका, गन हाउस के शीशे दूर तक बिखरे

Satyakhabarindia

मेवात के गन हाउस में कारतूसों में आग लगने से एक बड़ा धमाका हुआ है, जिससे गन हाउस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सोमवार को दोपहर 1:00 की बताई जाती है।
नूंह जिले में गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर एक गन हाउस में धमाका हुआ है। जोगीपुर रोड़ के पास सत्यम गन हाउस में सोमवार दोपहर हुए ब्लास्ट की सूचना लगते ही दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
ब्लास्ट की वजह से ना केवल सत्यम गन हाउस की दुकान की दीवारों के परखच्चे उड़ गए, बल्कि दुकान के द्वार पर लगे डोर के शीशे राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर तकरीबन 50 फीट दूर तक जाकर गिरे। इसके अलावा दुकान के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों में भी ब्लास्ट की वजह से नुकसान हुआ है। पुलिस विभाग व दमकल विभाग ने ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। सत्यम गन हाउस का मालिक ताहिर हुसैन बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हथियार रिपेयरिंग करने वाला कर्मचारी एवं दुकान मालिक तथा कुछ अन्य लोग उस समय मौजूद दुकान में मौजूद थे और जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान हथियारों में रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था।
दुकान के अंदर काफी मात्रा में कारतूस इत्यादि रखे हुए थे, जिनमें आग पकड़ने के बाद ब्लास्ट हुआ और काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीन-चार लोगों को चोट आने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में सत्यम गन हाउस में कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन करने और हादसे के कारणों की जांच करने में टीम में जुटी हुई है। उसके बाद ही पूरी तरह से हादसे के बारे में पता चल सकेगा।

एक कप चाय से भी कम पैसे में होगा हरियाणा में पानी और सीवर का कनेक्शन वैध

ब्लास्ट की सूचना लगते ही दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, जैसे ही हादसे की खबर लगी तो भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए अभी भी भारी भीड़ वहां पर जुटी हुई थी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नूंह ले जाने की खबर सामने आई है। दमकल कर्मियों ने बताया कि उन्हें ब्लास्ट होने की सूचना पुलिस विभाग से मिली थी। आग पूरी तरह कंट्रोल में है। मामले के गंभीरता को देखते हुए एएसपी आयुष यादव घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।

अब मनोहर लाल संभालेंगे पंजाब के किसानों की मांगों पर सरकार की तरफ से मोर्चा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top