Anurag Dhanda: BJP राज में दलितों की जान की कीमत कुछ नहीं… इंसाफ के लिए परिवार अकेला खड़ा है

Satyakhabarindia

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की सुसाइड मामले को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न दोषियों पर कार्रवाई, न चंडीगढ़ पुलिस बीजेपी के दबाव में कोई एक्शन ले रही है। वहीं, परिवार न्याय की धीमी रफ्तार से नाराज़ है और जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, अंतिम संस्कार से इनकार कर रहा है। यह स्थिति बीजेपी शासन की संवेदनहीनता और प्रशासनिक नाकामी को उजागर करती है।

Anurag Dhanda ने कहा कि यह सिर्फ एक अफसर की मौत नहीं, दलित समाज के खिलाफ गहराई से फैले सिस्टमेटिक भेदभाव का प्रमाण है। “जब एक दलित IPS अधिकारी को इस हद तक प्रताड़ित किया जाए कि वह अपनी जान दे दे, तो सोचिए गरीब दलितों का क्या हाल होगा। बीजेपी को दलितों का ऊंचा उठना बर्दाश्त नहीं होता। उन्होंने कहा, “बीजेपी का इको सिस्टम दलित अधिकारियों को अपमानित करने के लिए गंदे वीडियो, झूठे आरोप और भड़काऊ बयान का इस्तेमाल करता है। यही पैटर्न सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस गवई के खिलाफ नफरती कैंपेन में भी दिखा। यह हमला किसी एक व्यक्ति पर नहीं, संविधान और संस्थागत समानता पर है।

आज हरियाणा में मानसून पूरी तरह रहेगा मेहरबान, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

अनुराग ढांडा ने कहा, बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं। मुख्यमंत्री इन आरोपी अधिकारियों के दबाव में है, और प्रदेश के एक दलित अधिकारी को इंसाफ दिलाने में नाकाम है। एफआईआर में देरी, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना दिखाता है, कि जांच ठप है क्योंकि बीजेपी सरकार कहीं न कहीं दोषियों को बचा रही है?

Anurag Dhanda: BJP राज में दलितों की जान की कीमत कुछ नहीं… इंसाफ के लिए परिवार अकेला खड़ा है

आज 9 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने सभी को बराबरी दी, लेकिन बीजेपी इस समानता को पचा नहीं पाती। बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, लेकिन सच यह है कि उसे दलितों से नहीं, उनकी बराबरी से डर लगता है।ढांडा ने पंजाब सरकार का उदाहरण दिया- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दलित समाज और CJI के खिलाफ नफरती कैंपेन पर सख्त कार्रवाई की। FIR दर्ज की गईं, गैर-जमानती धाराएं लगाईं गईं, साफ संदेश दिया गया कि दलितों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी शासित राज्यों को भी ऐसा ही करना चाहिए, लेकिन वहां अपराधियों को संरक्षण मिलता है।

आम आदमी पार्टी की मांग:

  • वाई. पूरन कुमार मामले की निष्पक्ष और तेज न्यायिक जांच हो।
  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • जातिगत भेदभाव और सत्ता के दुरुपयोग पर सरकार जवाब दे।
  • दलितों के सम्मान पर कोई समझौता नहीं।
  • हरियाणा में भी पंजाब की तरह नफरती कैंपेन पर सख्त एक्शन हो।

अनुराग ढांडा ने परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी है। यह लड़ाई सिर्फ एक अफसर की नहीं, संविधान और बराबरी के अधिकार की है। अगर दलितों का अपमान बंद नहीं हुआ, तो जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी।

प्रधानमंत्री के 17 जुलाई के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top